फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Two factions dispute over Morang mine in Fatehpur, firing for demonstration of strength

यूपी: फतेहपुर में मौरंग खदान रास्ते को लेकर दो गुटों में विवाद, ताकत के प्रदर्शन के लिए फायरिंग

Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
UP: Two factions dispute over Morang mine in Fatehpur, firing for demonstration of strength
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के खागा में घाटों में खनन से पहले शुक्रवार सुबह दो खदान संचालकों के बीच गोलियां चल गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। राजस्व अधिकारियों के सामने रास्ते की पैमाइश कराने के बाद रास्ता बनाने की बात पर समझौता कराया।
विज्ञापन


दोनों पक्ष कई दिनों से रास्ते का निर्माण करा रहे हैं। पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया है। धाता थाना क्षेत्र में यमुना किनारे दो मौरंग खदानें अगल-बगल संचालन होना है। खदान चालू करने के लिए संचालकों के गुर्गे रास्ते बना रहें है।
विज्ञापन


 

एक खदान संचालक पिछले साल जिस रास्ते से गाड़िया निकाल रहा था, उस रास्ते पर दूसरे खदान संचालक ने अपना हक जताया। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया है। कई दिनों से मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दोनों खदान संचालकों को गुर्गे  असलहों से लैस होकर पहुंचे। रास्ते को लेकर कहासुनी करने लगे। अचानक दोनों के बीच फायरिंग चालू कर दी। इलाके के लोग सहम गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते की समस्या है।

पक्षों के बीच गहमागहमी हुई है। उन्हें शनिवार को बुलाया गया है। राजस्व कर्मी रास्ते की पैमाइश करेंगे। फायरिंग की बात किसी पक्ष ने नहीं बताई है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed