{"_id":"60e41c648ebc3ed7820b176b","slug":"up-threatened-to-kill-kanpur-ig-post-went-viral-for-three-days-police-remained-unknown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर आईजी को दी थी मारने की धमकी, तीन दिन तक वायरल रही पोस्ट, पुलिस रही अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर आईजी को दी थी मारने की धमकी, तीन दिन तक वायरल रही पोस्ट, पुलिस रही अनजान
Tue, 06 Jul 2021 02:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:53 PM IST
सार
विकास दुबे फैंस क्लब के नाम से सोशल मीडिया पर बने ग्रुप पर आईजी को मारने की धमकी दी थी। पोस्ट वायरल होने के बाद भी पुलिस की नजर इस और नहीं गई।
विज्ञापन
कानपुर आईजी को हत्या की धमकी देने वाला आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के औरैया में आईजी को जान से मारने पर पांच लाख रुपये का इनाम देने की पोस्ट तीन दिन तक वायरल होने के बाद भी पुलिस ने संज्ञान में नहीं लिया। मामला जब आईजी तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अछल्दा के सराफ के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए युवक के बताने पर कई संदिग्धों को पकड़ा है।
इनमें कई शातिर अपराधी भी बताए जा रहे हैं। विकास दुबे फैंस क्लब से बनी आईडी से आईजी को मारने की धमकी दो जुलाई को दी गई थी। पोस्ट करने वाला युवक अछल्दा औरैया था। जिसने अपनी फोटो भी लगा रखी थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।

रविवार को जब मामला आईजी मोहित अग्रवाल तक पहुंचा तो अफसरों से पूछताछ शुरू हो गई। हरकत में आई पुलिस ने अछल्दा से राहुल सोनी को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को कानपुर देहात, औरैया से हिरासत में लिया है। कुछ असलहे एक शातिर अपराधी के है। राहुल का उससे मिलना जुलना था।
पुलिस ने कई मोबाइल और फेसबुक की जांच शुरू की है। पुलिस की अब तक की जांच में सचिन नाम के व्यक्ति का अहम रोल सामने आ रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो उसे हिरासत में लिया गया है। एसपी अपर्णा गौतम ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। फेसबुक से जानकारी मांगी गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने आईजी को धमकी दिए जाने में राहुल सोनी को आरोपी बनाया है। जिसके खिलाफ धारा 501 (प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने), धारा 504 (सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्व्यवहार करना), धारा 506(धमकी देना), धारा 420 (छल पूर्वक दूसरे की आईडी को हैक) करने का मामला दर्ज किया है।