{"_id":"68de777b1b41bfc8150921e6","slug":"up-the-mutilated-bodies-of-a-young-man-and-woman-were-found-in-a-forest-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जंगल में युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले, पुलिस को पास में मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जंगल में युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले, पुलिस को पास में मिला ये सामान
Thu, 02 Oct 2025 06:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:31 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार दोपहर युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी, जबकि युवती की पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन
खेतों की ओर गए किसानों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को एक पानी भरे खेत में युवक और कुछ दूरी पर युवती का शव मिला। पुलिस ने शवों के पास से जहरीले पदार्थ की चार पुड़िया व दो गिलास बरामद किए। फॉरेसिंक टीम ने नमूने संकलित किए। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि फॉरेसिंक टीम ने जेब में पड़े आधार से मृतक युवक की शिनाख्त जरी खरतला थाना राजपुर के उमाकान्त (22) पुत्र महावीर के रूप में हुई। थाना राजपुर को सूचना दे दी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि देखने में प्रतीत होता है कि पहले दोनों ने जहर खाया और पास में गिर गए। जंगली जानवर युवक के शव को थोड़ी दूरी पर घसीटकर ले गए। शव चार से पांच दिन पुराने लग रहे हैं। सीओ संजय सिंह ने बताया कि युवती का शव सड़ने के साथ क्षत विक्षत होने से पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टता प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।