{"_id":"5f896f738ebc3e9b9a4faa87","slug":"up-the-mockery-of-the-code-of-conduct-in-the-nomination-of-the-bjp-candidate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में उड़ीं नियमों की धज्जियां, पुलिस से की धक्कामुक्की, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में उड़ीं नियमों की धज्जियां, पुलिस से की धक्कामुक्की, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 16 Oct 2020 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में उड़ा आचार संहिता का मखौल
- फोटो : amar ujala
उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन भाजपा समेत 10 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें कांग्रेस, सपा और नागरिक एकता पार्टी उम्मीदवार ने दूसरा सेट जमा किया। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता भी कलक्ट्रेट पहुंच गए। सत्ता दल होने के कारण प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी खानापूर्ति करते नजर आए।
भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के साथ सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : amar ujala
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में समर्थक 200 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में डटे रहे। हालांकि देरशाम पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी पर कोविड-19 और आचार संहिता उल्लंधन की रिपोर्ट दर्ज करा दी। भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कटियार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खुली गाड़ी से जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत के साथ निराला पार्क के पास पहुंचे।
बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत कटियार के नामांकन में आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गई
- फोटो : amar ujala
यहां कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह, सांसद हरि साक्षी महाराज व विधायक मौजूद रहे। साथ ही भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने के लिए बैरीकेडिंग पर खड़े पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने की कोशिश की। प्रस्तावकों के अलावा छुटभैये नेता भी कलक्ट्रेट नामांकन कक्ष तक चहलकदमी करने से पीछे नहीं रहे। पुलिस व प्रशासन ने परिसर के अंदर कुर्सियां डालकर इनकी आवभगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में उड़ा आचार संहिता का मखौल
- फोटो : amar ujala
हालांकि मीडिया की मौजूदगी याद आने के बाद एसडीएम सदर अक्षत वर्मा ने हाथ जोड़कर भाजपाईयों से बाहर जाने के लिए अनुरोध किया। इसके बाद प्रस्तावकों को छोड़कर शेष भाजपाई कलक्ट्रेट से बाहर तो आ गए लेकिन मुख्य गेट के बगल में ही डटे रहे। जबकि यहां से भी हटने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने भाजपाइयों के हाथ जोड़े। मुख्य गेट में प्रवेश कर रही एक महिला भाजपाई को जब कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने रोकने का प्रयास किया तो महिला बिफर पड़ी।
विज्ञापन
बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में उड़ा आचार संहिता का मखौल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कोतवाल का दिमाग खराब होने के बात कहते हुए सांसद साक्षी महाराज से शिकायत की। इस पर सांसद ने कहा कि यहां मीडिया है कुछ नहीं कहा जा सकता है। श्रीकांत कटियार जब तक नामांकन पूरा नहीं कर पाए तब तक भाजपाई कलक्ट्रेट गेट से लेकर निराला पार्क के सामने लगी बैरीकेडिंग से नहीं हटे। उनको पुलिस भी हटाने में नाकाम रही। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से बाहर जाते समय भाजपाइयों ने जय श्रीराम समेत अन्य नारे लगाए।