Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP team close to victory in the Colonel CK Nayudu Trophy

Kanpur News: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जीत के करीब यूपी टीम

Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
UP team close to victory in the Colonel CK Nayudu Trophy
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे दिन का खेल पूरी तरह उत्तर प्रदेश के नाम रहा। यूपी ने पहली पारी में 260 रन बनाकर चंडीगढ़ पर 90 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में दूसरी पारी में चंडीगढ़ के चार विकेट महज 78 रन पर गिरा दिए।
विज्ञापन


यूपी अब जीत से छह विकेट दूर है, जबकि चंडीगढ़ अब भी यूपी की पहली पारी से 12 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चंडीगढ़ के ईवराज तीन और आरुष भंडारी पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। यूपी की ओर से अक्षु ने दो तथा शुभम और विजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


शनिवार को यूपी टीम ने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 46 से आगे खेलना शुरू किया। काव्य और शुभम मिश्रा ने पारी को संभाला, लेकिन शुभम मिश्रा 10 रन बनाकर निशुंक की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अली जफर मोहसिन भी 15 रन बनाकर निशुंक की गेंद पर आउट हुए, इस समय यूपी का स्कोर 93 रन था। इस बीच काव्य ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दूसरे छोर पर अर्जुन कुमार दो व कार्तिकेय को एक रन पर आउट कर निशुंक ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट में गिरती यूपी टीम को अक्षु ने काव्य के साथ मिलकर संभाला। अक्षु ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। इसके बाद निशुंक ने काव्य को 99 रन पर एलबीडब्ल्यू कर इस जोड़ी को तोड़ा। वहीं 255 रन पर यूपी का नौवां विकेट अक्षु के रूप में गिरा, जिन्होंने 91 रन जुटाए। निशुंक की गेंद पर जसकीरत ने उनका कैच लपका। 260 रन पर यूपी को अंतिम झटका विजय कुमार एक रन के रूप में लगा।


वहीं, दूसरी पारी में चंडीगढ़ की शुरुआत खराब रही और अरनव बंसल को पांच रन पर विजय कुमार ने आउट किया। इसके बाद दुष्यंत ने 45 और राघव वर्मा ने 13 रन बनाए। यह भी अक्षु और शुभम की गेंदबाजी के सामने ज्यादा नहीं टिक सके। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चंडीगढ़ ने 30 ओवर में चार विकेट पर 78 रन बनाए हैं। अब यूपी की कोशिश होगी कि तीसरे दिन जल्दी विकेट झटककर चंडीगढ़ को एक पारी से मात देकर बोनस अंक हासिल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed