फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP STF caught 80 lakhs ganja in fatehpur, three smugglers arrested

एसटीएफ ने पकड़ा 80 लाख का गांजा: 87 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर आ रहे थे खेप

Sun, 17 Apr 2022 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 02:08 PM IST
सार

कानपुर एसटीएफ और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में रविवार को जिले के चौडगरा में 87 किलो गांजा बरामद किया। यह गांजा बोरियों में छिपाकर उड़ीसा से लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
UP STF caught 80 lakhs ganja in fatehpur, three smugglers arrested
गांजे की खेप साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा में कल्याणपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर कानपुर एसटीएफ और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार सुबह गांजा तस्करों का कंटेनर पकड़ा गया। कंटेनर से 80 लाख कीमत का गांजा बरामद हुआ। तीन तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तस्करों पर मुकदमा दर्ज करते हुए कंटेनर को सीज कर लिया है। 

विज्ञापन

कानपुर एसटीएफ के एसआई फिरोज खान और कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने भोर पहर मुरादीपुर हाईवे पर त्रिवेदी कॉलेज के पास मुखबिर की सूचना पर कंटेनर रोका। कंटेनर को खुलवाकर तलाशी ली गई, जिसमें तीन बोरियों से 87 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चालक गया प्रसाद उर्फ पूती निवासी सराय लंगर ममना थाना बकेवर, पप्पू मोहम्मद निवासी काजीटोला और राजू जैन उर्फ मधुर जैन निवासी वाजपेयी मोहल्ला कस्बा थाना जहानाबाद को गिरफ्तार किया है। राजू जैन खाना बनाने का भी काम करता है। तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि गांजे की कीमत करीब 80 लाख है। यह लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे। जिले में ही सप्लाई दी जानी थी। धरपकड़ में एसएसआई आनंदपाल सिंह, एसआई हरी सिंह, एसटीएफ टीम से हेड कांस्टेबल रामशंकर चौधरी, सिपाही कमांडो राधेलाल, चंद्र प्रकाश, राघवेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

लोकल माफिया ने मंगाई थी गांजे की खेप 
गांजे की पकड़ी गई खेप में गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गांजा का माफिया का नाम सामने आया है। पकड़े गए आरोपी पप्पू और राजू जैन उससे अच्छी तरह से परिचित हैं। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि गांजे की खेप एक रसूखदार राजनैतिक पकड़ रखने वाले व्यक्ति की है। उसने कई क्विंटल गांजा मंगवाया था। पकड़े जाने से पहले उसने एक जगह पर बाकी माल उतरा लिया था। उसके लिए अक्सर गांजा लाते हैं। वह पहले कई चुनाव भी लड़ चुका है। कल्यानपुर क्षेत्र में ही एक ढाबे का संचालक है। ढाबे में कई बार गांजा उतरा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed