यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 150 लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ की कानपुर यूनिट को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारतीय सेना में अंतरराज्यीय स्तर पर भर्ती करवाने के नाम पर 150 से भी ज्यादा लोगोंं से करोड़ो की ठगी करने वाले को कानपुर के कैंट से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार फर्जी जूनियर कमीशन अधिकारी भारतीय सेना का भगोड़ा जवान आलोक कुमार अवस्थी है। टीम ने युवक के पास से सेना का परिचय पत्र, पैन कार्ड, चेक बुक और कार भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक बीघापुर उन्नाव निवासी है।
टीम को युवक के पास से बरामद हुई चीजें
उसके पास से इंडियन आर्मी का परिचय पत्र, आर्मी नम्बर- 16115143 P जो मद्रास इंजीनियर ग्रुप & सेंटर द्वारा SPR पोस्ट के लिए 08 जून 2010 को जारी किया गया है। कैंटीन स्मार्ट कार्ड (लिकर), मोबाइल, 2550 रुपए नगद, ब्लेंक चेक, पैन कार्ड, कार बरामद हुआ है।
ठगी का शिकार हुए लोगों के नाम
- नीरज अग्रहरि से 260000 की ठगी
- ओमप्रकाश धुशिया (देहरादून) से 50000 की ठगी
- राजवीर सिंह (देहरादून) से 100000 की ठगी
- विपिन रौधाड़ (देहरादून) 150000 की ठगी
- सोमलता (लखनऊ) 50000 की ठगी
- पीयूष 100000 की ठगी
-भवानी 100000 की ठगी
- एक अस्पताल के कंपाउंडर से 100000 की ठगी
आदि लगभग 150 से ज्यादा लोगोंं से कई करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है।
इंस्पेक्टर घनश्याम यादव के मुताबिक रैथाना बीघापुर, उन्नाव निवासी आलोक कुमार अवस्थी सेना से भगोड़ा जवान है। वह खुद को जूनियर कमीशंड अधिकारी बता लोगों को सेना में भर्ती करवाने का दावा करता था। विश्वास में लेने के लिये वह इंडियन आर्मी का परिचय पत्र व कैंटीन स्मार्ट कार्ड आदि दिखाता था। जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे। वह उसे भर्ती के नाम पर पांच से सात लाख रुपए दे देते थे।
यहां तक फैलाया जाल
इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी यूपी के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली के करीब 150 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। आरोपी से आर्मी इंटेलीजेंस, एलआईयू समेत अन्य अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं