{"_id":"5f68538e8ebc3efa2c4f89c4","slug":"up-sp-worker-s-protests-over-unemployment-and-inflation-in-chitrakoot-and-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चित्रकूट और बांदा में सपाईयों ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चित्रकूट और बांदा में सपाईयों ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर काटा हंगामा
Mon, 21 Sep 2020 12:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (चित्रकूट-बांदा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (चित्रकूट-बांदा)
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
किसान विधेयक, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में किसानों, बेरोजगारों और महंगाई की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पहुंचे सपाइयों को रोकने के लिए पुलिस बल को मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है 50 से अधिक सपाइयों ने गिरफ्तारी दी है। बांदा में भी सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों, बेरोजगारों और महंगाई की समस्या को लेकर हंगामा काटा। जिसके बाद कई इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है।
वहीं चित्रकूट में कृषि विधेयक का विरोध कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों को पुलिस ने भगा दबया। सदर तहसील के अंदर घुसने से पहले किसान नेताओं को रोक कर लौटाया गया। भाकियू के पदाधिकारियों में आक्रोश।कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन
कृषि विधेयक का विरोध कर केंद्र सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर तहसील के अंदर घुसने से पहले आप के नेताओं को पुलिस बल ने रोक कर लौटाया।