फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: SP chief takes aim, says BJP and Election Commission are in cahoots

UP: सपा मुखिया ने साधा निशाना, बोले- भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए हैं

Sat, 14 Feb 2026 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP: SP chief takes aim, says BJP and Election Commission are in cahoots
पत्रकारों से वार्ता करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी को एक साथ मिले होने का आरोप लगाया। कहा कि द्वापर और त्रेता के नंदलाल ने हमें बचा लिया अन्यथा मुस्लिम, समाजवादी पार्टी और पीडीए के वोट काट लिए जाते। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक लाख 14 हजार फॉर्म- 7 अज्ञात लोगों द्वारा भरे गए थे जो पीडीए के वोट काटने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव के बेटे के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बिष्ट साहब आईना देखकर यह बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहनावे से कोई बाबा संत नहीं हो सकता और न ही कान छिदवाने से संत बना जा सकता है। भाजपा पर सनातन धर्म को न समझने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा कि भाजपाई कितने शाकाहारी होंगे? उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के बाद चिकन बर्गर पहले से ही मिल रहा था, अब कृषि उत्पाद भी आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी वही है जो न्याय की बात करेगा, भाईचारा मानेगा और भेदभाव नहीं करेगा।
विज्ञापन


शंकराचार्य का अपमान और अमेरिका डील पर चिंता
अखिलेश यादव ने भाजपा से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि वे पूजनीय शंकराचार्य को भी बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने शंकराचार्य की बात का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा में गुंडों की भाषा नहीं हो सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री पर गंभीर धाराओं के मुकदमे वापस लेने का भी आरोप लगाया। अमेरिका के साथ हुई डील पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि डील के बाद देश कहां जाएगा। उन्होंने भाजपा पर गणित समझाने का तंज कसते हुए कहा कि भाजपा समझा रही है कि 18 छोटा होता है और जीरो बड़ा, यानी 18 इज इक्वल्स टू जीरो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को संबोधित करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की और कहा कि उन्हें अपना स्टूल साफ करके बैठा करना चाहिए। अखिलेश यादव इटावा शहर में पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव के पुत्र अजय यादव उर्फ गुड्डू के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed