{"_id":"6ab572f8cb2cf82c46024f4f","slug":"120-players-appeared-for-trials-for-four-handball-spots-etawah-news-c-216-1-etw1012-150257-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हैंडबाल की चार सीटों के लिए 120 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हैंडबाल की चार सीटों के लिए 120 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
Fri, 25 Sep 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 31 चयन के लिए ट्रायल देते हैंडबाल खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
सैफई। साई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, सैफई में हैंडबाल की चार रिक्त सीटों के लिए गुरुवार को ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश से पहुंचे 120 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। चार सीटों के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने से चयन को लेकर कड़ा मुकाबला रहा।
मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों की खेल दक्षता, शारीरिक क्षमता और हैंडबाल की तकनीकी क्षमता परखी गई। अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने अपने खेल का प्रदर्शन किया। साई सेंटर में हैंडबाल के कुल 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
इनमें चार सीटें रिक्त होने के बाद चयन ट्रायल कराया गया। इस दौरान हैंडबाल संघ के सचिव हरिशंकर वर्मा, हैंडबाल कोच सभाबानो, साई सेंटर के हैंडबाल प्रशिक्षक सुगंथन आर और केंद्र प्रभारी पवन कुमार शेलके मौजूद रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।