फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Son bludgeons elderly mother to death with a brick

यूपी: बेटे ने वृद्ध मां की ईंट से कूच कर की हत्या, घर के दरवाजे अंदर से बंद कर शव के पास चार घंटे बैठा रहा

Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
सार

Hamirpur News: 14 वर्ष पहले छोटे भाई की भी हत्या कर चुका है। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन
UP: Son bludgeons elderly mother to death with a brick
हत्यारोपी आनंदी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गांव में पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को पत्थर मारकर हत्या कर दी और करीब चार घंटे तक मां के शव के पास ही बैठा रहा। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी को हिरासत में लिया है। बता दें कि इसने कई वर्ष पहले अपने भाई की भी हत्या कर चुका है।
विज्ञापन


चंदपुरवा गांव निवासी आनंदी यादव उर्फ जुल्ली ने अपनी मां रामश्री (74) के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी और शव के पास करीब चार घंटे बैठा रहा। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली। मौके पर पहुंचने पर हत्यारोपी घर के दरवाजे अंदर से बंद कर रखा था। बड़ी मुश्किल से उसने दरवाजा खोला। तब उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। घटना के साक्ष्य एकत्र करने के लिए फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी करीब 14 वर्ष पहले अपने छोटे भाई चुक्खी की भी हत्या कर चुका है।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि घर में आरोपी वृद्ध मां के साथ रहता था। मां के नाम करीब आठ बीघा जमीन है। उसी को बेचने के लिए मां से दबाव बनाता था, लेकिन वह बेचने को तैयार नहीं थी। शायद इसी के चलते उसने मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 में मां से विवाद किया। जिसकी सूचना मां ने पुलिस को दी। पुलिस जब उसे पकड़ने आई तो छत में चढ़कर तमंचा लहराते हुए पुलिस को धमकाने लगा था। तब पुलिस पीछे से चढ़कर अंदर पहुंच कर दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed