फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up severe shortage of currency in banks

दावे साबित हुए खोखले, यूपी के बैंकों में करेंसी की भीषण किल्लत 

Mon, 14 Nov 2016 12:14 PM IST
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
up severe shortage of currency in banks
डेमो
भारतीय रिजर्व बैंक का भरपूर करेंसी होने का दावा रविवार को खोखला साबित हुआ। बैंक वाले 10-10 हजार रुपये के लिए परेशान दिखे। चलन वाली करेंसी खत्म होने पर 70 फीसदी बैंकों ने चार बजे से पहले ही शटर गिरा दिए। नोट बदलने का काम तो पूरी तरह ठप रहा। जिन बैंकों में पहले दिन करेंसी बदलने का काउंटर खुला था, रविवार को उसे भी बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


बैंकों के प्रबंधकों ने दबी जुबान स्वीकारा कि रिजर्व बैंक जरूरत के मुताबिक करेंसी सप्लाई नहीं कर पा रहा है। मांग के अनुपात में करीब 50 फीसदी करेंसी की कमी है। यह हालात यूपी के सभी बैंकों में हैं। रिजर्व बैंक के कानपुर रीजनल ऑफिस से ही उत्तराखंड को भी करेंसी सप्लाई होती है। सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड के कई जिलों में तो नई करेंसी पहुंची तक नहीं है। सामान्य दिनों की अपेक्षा सौ के नोटों की मांग 10 गुना बढ़ी है।
विज्ञापन


बैंक इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से नोट बदलने का काम रोक दिया गया है। उन्हें तरजीह दी जा रही है जो अपने खाते में रुपये जमा कराने आ रहे हैं और खर्च के लिए खाते से ही रुपये निकाल रहे हैं। शहर की अधिकतर बैंकों में करेंसी खत्म होने पर कहीं पांच हजार रुपये निकालने की छूट दी गई तो कहीं दो हजार रुपये। जब इससे भी बात नहीं बनी तो सर्वर ठप होने की बात कह काम बंद कर दिया गया। इससे जगह जगह हंगामे होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों ने ग्राहकों को भेजे मैसेज 
पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंकों ने अधिक लोड के चलते अपने उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर भीड़ न बढ़ाने का आग्रह किया है। एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि 30 दिसंबर तक रुपये बदलने और जमा करने का काम चलेगा। अभी आने से बचें। 

इशारों में रिजर्व बैंक ने भी समझाया 
शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर रिजर्व बैंक ने ग्राहकों से अपील की थी कि हालात सामान्य होने तक बैंकों में भीड़ न बढ़ाएं। इससे सर्वर ठप हो सकता है। करेंसी की कमी तो नहीं लेकिन डिजिटल साधनों का इस्तेमाल करें। 


भारतीय स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया सौ के नोटों की किल्लत बढ़ गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए रुपये बदलने का काम रोका गया है। ऐसे हालात एसबीआई की सभी शाखाओं में है। 500 का नोट आने से पहले स्थिति ठीक नहीं होगी। रिजर्व बैंक प्रयास कर रहा है लेकिन यह किसी एक शहर, प्रदेश भर का मामला नहीं है। देश भर में रुपयों की सप्लाई सुचारु करना बड़ा काम है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed