फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Sangh chief Mohan Bhagwat said- Adopt Swadeshi for the prosperity of the country

UP: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- देश की समृदि्ध के लिए स्वदेशी अपनाएं

Mon, 09 Jun 2025 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 08:44 PM IST
सार

Kanpur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यकर्ता विकास वर्ग में स्वयं सेवकों से कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश का पैसा देश के काम आएगा।

विज्ञापन
UP: Sangh chief Mohan Bhagwat said- Adopt Swadeshi for the prosperity of the country
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भी हम सभी को स्वदेशी का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसा करने से देश का पैसा देश के काम आएगा। वह सोमवार को नवाबगंज स्थित पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास में सेना और सरकार के साथ-साथ वहां के समाज की भी बड़ी भूमिका होती है। हम जहां, जिस स्थिति में हैं, वहां से देश हित के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर सभी को विचार करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों को अपनाना भी देश हित में किया गया प्रमुख कार्य है। अपने जीवन में स्वदेशी का संकल्प लेने के साथ ही इसे अपने परिवार, मोहल्ले, शहर, प्रदेश से होते हुए पूरे देश में स्थापित करने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि हमें प्रत्येक क्षण देश हित के लिए चिंतन करना चाहिए। अपने दैनिक जीवन में राष्ट्र भक्ति का भाव ही हमें और हमारे देश को आगे ले जाएगा, तभी देश की सर्वांगीण उन्नति संभव होगी। सरसंघचालक ने शिक्षार्थियों से उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी चर्चा की। पूछा कि यदि विद्यार्थी हैं तो कितनी देर तक अध्ययन करते हैं। व्यवसायी हैं तो व्यवसाय की कार्यावधि क्या रहती है। भागवत ने कहा संघ का कार्यकर्ता प्रत्येक कार्य साधक के रूप में करता है। ऐसे में वह जो भी व्यवसाय करे, उस क्षेत्र का आदर्श व्यवसायी कहलाए। विद्यार्थी, आदर्श विद्यार्थी बने, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का केंद्र हो। इसके बाद संघ प्रमुख अपने दो दिवसीय महानगर प्रवास के बाद सोमवार की देर शाम तेजस एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed