फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP's third cyber police station started in Kanpur

कानपुर में यूपी के तीसरे साइबर थाने की शुरुआत, छह जिलों के साइबर अपराध से जुड़े मामले होंगे दर्ज

Tue, 23 Jun 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
UP's third cyber police station started in Kanpur
आईजी मोहित अग्रवाल ने थाने का किया उद्घाटन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा के बाद कानपुर में तीसरे साइबर थाने की शुरुआत हो गई है। ट्रैफिक लाइन में बने साइबर थाने का उद्घाटन मंगलवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने किया। यहां कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद और औरैया जिलों के साइबर अपराध के मामले दर्ज किए जाएंगे। है। 
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि आईजी ने बताया कि थाने में दो इंस्पेक्टर, तीन दरोगा और 18 सिपाहियों को तैनात किया गया है। इन सभी को लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में साइबर अपराध की बारीकियों के बारे में सिखाया गया है। फिलहाल यहां दो कंप्यूटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अभी वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही फाइबर लाइन से इंटरनेट साइबर थाने तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही लैपटॉप भी उपलब्ध कराए जाएंगे। फरियादियों के लिए व्हाट्सएप व ई-मेल के जरिये शिकायतें भेजने की भी जल्द व्यवस्था की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन साइबर अपराधों के दर्ज हो सकेंगे केस
- एक लाख या इससे अधिक की साइबर ठगी के मामले की विवेचना साइबर थाने में होगी
- अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध केसभी मामले
- चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानी बच्चों केअश्लील वीडियो, बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलो की सुनवाई होगी
- हैकिंग, क्रिप्टो-कैरेंसी, ऑनलाइन साइबर ट्रैफिकिंग, सोशल मीडिया संबंधी अपराध से जुड़े मामले
- किसी सरकारी वेबसाइट की नकल करना या उसको प्रभावित करने का मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed