{"_id":"690b6d6ae9fc9bb0e80ab83d","slug":"up-rishikant-shukla-said-some-white-collar-criminals-are-conspiring-against-me-2025-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ी CO शुक्ला!: 'वही लोग मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं...', किसकी ओर इशारा कर रहे हैं ऋषिकांत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ी CO शुक्ला!: 'वही लोग मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं...', किसकी ओर इशारा कर रहे हैं ऋषिकांत?
Wed, 05 Nov 2025 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:03 PM IST
सार
अमर उजाला से बातचीत में ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि मेरे खिलाफ कुछ सफेदपोश अपराधी षड्यंत्र रच रहे हैं, जो डी-2 गैंग और अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज हैं।
विज्ञापन
सीओ ऋषिकांत शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिलेश दुबे प्रकरण में 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों की जांच के बाद निलंबित हुए सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। अमर उजाला से उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जैसा कुछ भी नहीं है। मेरे खिलाफ कुछ सफेदपोश अपराधी षड्यंत्र रच रहे हैं जो डी-2 गैंग और अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज हैं। वही लोग मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में वह पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखते हैं। कहा कि उनके पास जो भी संपत्तियां हैं वह पैतृक हैं और माता-पिता के सहयोग से अर्जित हुई हैं। इस मामले में मुझे पूरा न्याय मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद है। मनोहर शुक्ला के आरोपों को खारिज करते हुए ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि मनोहर शुक्ला एक हिस्ट्रीशीटर और अपराधी किस्म का व्यक्ति है। इसके ऊपर 18 मुकदमे हैं, हत्या का भी मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
सीओ ऋषिकांत शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
यह कभी पुलिस का मुखबिर हुआ करता था, अब वह कुछ सफेदपोश लोगों के साथ मिलकर साजिश रच रहा है। उस पर पिस्टल लगाकर धमकाने जैसा कोई मामला नहीं हुआ है। मनोहर शुक्ला पेशेवर अपराधियों से संपर्क में रहता है और उसी कारण झूठे आरोप लगाकर वह मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। अखिलेश दुबे से संबंध पर ऋषिकांत ने कहा कि 2003 में जब वह एसओ थे तक एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था जिसमें कुछ टेक्निकल इन्क्वायरी थी। उसी संबंध में विधिक जानकारियों के लिए अखिलेश दुबे से मुलाकात हुई थी।