फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Report filed against 20 people

UP: हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Oct 2022 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Oct 2022 10:45 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो बनाने और फोटो खींचने वाले 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसआई ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।

विज्ञापन
UP: Report filed against 20 people
हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो बनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में हैवानियत का शिकार बालिका का वीडियो और फोटो खींच कर वायरल करने वाले 20 तमाशबीनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी शुरू की है। गुरसहायगंज कस्बे में 23 अक्तूबर की दोपहर 14 वर्षीय बालिका को खुदागंज निवासी रामजी वर्मा ने दबोच लिया था।

विज्ञापन


निरीक्षण भवन की झाड़ियों में ले जाकर रामजी वर्मा ने उसके साथ हैवानियत की थी। इसके बाद सिर पर ईंट से हमला कर मरा समझ कर उसे छोड़कर भाग निकला था। शाम को बालिका मरणासन्न हालत में मिली थी। बालिका लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगा रही थी लेकिन इन 20 लोगों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो खींच कर वायरल कर दिया पर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। एसआई मनोज पांडेय ने वीडियो बनाने और फोटो खींचने वाले 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसआई ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।

विज्ञापन

बालिका ने खोली आंखें, बोलने में असमर्थ
बालिका का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को बालिका ने आंखें खोली लेकिन अभी वह बोलने मे असमर्थ है। उसके सिर में कई टांके लगे है। शरीर के अंगों में गंभीर चोटें भी हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि चिकित्सकों से बात हुई है। बालिका जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। 

फरार आरोपी रामजी का नहीं लगा सुराग
बालिका को हैवानियत का शिकार बनाने वाला आरोपी रामजी वर्मा पुलिस पर भारी पड़ रहा है। वारदात के बाद से पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पा रही है। रामजी की तलाश में पुलिस दिल्ली समेत उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी है पर पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed