फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Ransom of 50 Lakh Demanded from Former BJP MP's Daughter-in-Law; Case Registered Against Six

UP: पूर्व भाजपा सांसद की बहू से मांगी 50 लाख रंगदारी, न देने पर जान-माल की दी धमकी, छह के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 24 May 2026 10:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 24 May 2026 10:06 PM IST
सार

Unnao News: पूर्व भाजपा सांसद की बहू से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन
UP: Ransom of 50 Lakh Demanded from Former BJP MP's Daughter-in-Law; Case Registered Against Six
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भाजपा सांसद की बहू ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ 50 लाख की रंगदारी मांगने और चौकीदार से गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिले के पूर्व भाजपा सांसद देवीबक्श सिंह की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज निवासी बहू अनिला सिंह पत्नी महावीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि सफीपुर में उनकी चार बीघा जमीन उन्नाव-हरदोई मार्ग किनारे है।

विज्ञापन


जमीन को बेचने के लिए सफीपुर में रहने वाले परिचितों से मदद मांगी तो वह लोग मदद करने लगे। इस बीच खुद को अधिवक्ता बताने वाला आदिलुर रहमान उर्फ रूमी जमीन को लेकर फर्जी शिकायतें कर दबाव बनाने लगा, उसने साथी इमरान, कमाल व अन्य अज्ञात लोग लगातार परेशान करते रहे। पूर्व सांसद ससुर और पति का निधन हो जाने से उन्होंने विवाद से बचने के लिए दो लाख रुपये भी दिए।
विज्ञापन


पीड़िता अनिला का आरोप है कि अब वह लोग 50 लाख रुपये मांग रहे हैं और न देने पर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि सात मई को शाम तीन बजे जमीन की देखरेख करने वाले हाजीपुर गांव निवासी सर्वेश को तहसील के पास रोक कर आदिलुर रहमान, इमरान, और कमाल ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया। कोतवाली प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु संचित शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed