फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police saved bsp leader kallu mishra and liquor mafia

बसपा नेता कल्लू मिश्रा बना शराब माफिया तो बचाने में पुलिस ने नहीं छोड़ी कोई कसर, हुआ ये खुलासा

Thu, 04 Jul 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
up police saved bsp leader kallu mishra and liquor mafia
बसपा नेता कल्लू मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
शराब माफिया बसपा नेता प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ कल्लू मिश्रा को स्थानीय पुलिस ने बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसके साथियों को गिरफ्तार कर उसकी कार बरामद करने के बाद भी फर्द में कल्लू का नाम नहीं जोड़ा था।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर स्वाट टीम ने कल्लू को गिरफ्तार किया जिसके बाद एसएसपी के फटकारने पर घाटमपुर पुलिस ने फर्द में ओवर राइटिंग कर कल्लू का नाम जोड़ा। हालांकि फर्द में नाम जोड़ने के बाद भी पुलिस ने कल्लू को बचाया है।
विज्ञापन


 

एसएसपी के फटकारने पर गिरफ्तारी के बाद फर्द में गाड़ी मालिक के तौर पर जोड़ा गया नाम

up police saved bsp leader kallu mishra and liquor mafia
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उसमें कल्लू को अवैध शराब का कारोबारी न बताकर केवल गाड़ी मालिक होने का जिक्र किया है। शनिवार को घाटमपुर पुलिस ने गिरोह के फरार सरगना शहनवाज के साथी व ड्राइवर कमलकांत व राहुल भट्ट को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से भाजपा का झंडा लगी एसयूवी बरामद हुई थी जो कल्लू मिश्रा की थी। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने फर्द में कहीं भी उसके नाम का जिक्र तक नहीं किया। कल्लू मिश्रा पर कई मामले दर्ज हैं। उनमें से एक मामले में पुलिस ने उसका व उसके एक साथी का नाम हटा दिया था।

 

अवैध शराब के कारोबार में कल्लू के शामिल होने का जिक्र तक नहीं, आलाधिकारियों की मेहरबानी

up police saved bsp leader kallu mishra and liquor mafia
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन (फाइल फोटो)
वह पुलिस के लिए मुखबिरी करता था और उसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा करता था। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। बरामद एसयूवी कल्लू मिश्रा के नाम पर है।

पर, पूछताछ में कल्लू ने बताया था कि उसने शहनवाज को कार बेच दी है लेकिन अभी ट्रांसफर नहीं की। फौरी तौर पर दस रुपये केस्टांप पेपर पर कार की सौदेबाजी की गई। पुलिस का कहना है कि कल्लू खुद को बचाने के लिए पहले ये साजिश रच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed