फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police infavour with lovers here

प्यार के दुश्मन बने घर वालों से बचाया, फिर प्रेमी से मिलवाया

Sat, 06 May 2017 10:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 10:08 PM IST
सार

एसडीएम ने युवती के बयान दर्ज कर सौंपा प्रेमी को 

विज्ञापन
up police infavour with lovers here
डेमो

विस्तार

हमीरपुर के मौदहा कस्बे में एक वर्ष पूर्व मनमर्जी की शादी रचाने वाली युवती पर दवाब बना परिजन घर तो वापस ले आए लेकिन दूसरी जगह शादी से इंकार किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद मामले में युवती के बुलाने पर मामले में कूदी पुलिस और फिर वह हुआ जिसकी कल्पना आज के दौर में कम की जाती है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने प्रेमी युगल का पक्ष लिया। अक्सर ऐसा मामले में पुलिस परिवार के साथ खड़ी नजर आती है लेकिन अब नजरिया बदल रहा है। खुद पुलिस ने प्रेमी युगल को मिलवाया भी। एसडीएम मोहम्मद रिजवान के समक्ष बयान दर्ज हुए तो युवती ने अपने पति के साथ जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने उसके प्रेमी को बुला उसके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव की शबीनाबानो ने बताया कि एक वर्ष पूर्व गांव निवासी कटनी में रेलवे का कर्मचारी मोहम्मद अनीस से  प्रेम विवाह किया था। उसने निकाह के साथ ही कोर्ट मैरिज भी की है। लेकिन परिजनों ने ससुरालियों ने दबाव बनाया और उसे घर बुला लिया। इस बीच परिजन उसकी दूसरी शादी करना चाह रहे हैं। कहा कि उसने अपने पति के साथ ही जाने की जिद की तो परिजन उससे मारपीट करने पर आमादा हो गए। तभी उसने यूपी 100 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन गांव पहुंची यूपी 100 पुलिस ने युवती की दास्तां सुनने के बाद महिला पुलिस को बुलाया। तब उसे  कोतवाली लाया गया। उसके बयानों के आधार पर उसके पति को बुलाया गया और उपजिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर शादी का निकाहनामा व कोर्ट मैरिज के अभिलेख प्रस्तुत कर उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और उन्होंने शादी कर ली है। वह पति के साथ जाना चाहती है। उसकी व उसके ससुरालियों की सुरक्षा की जाए। उपजिलाधिकारी ने पुलिस अभिरक्षण में इस जोड़े  को कटनी के लिए रवाना करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed