फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police beaten by addict people in kanpur

महिलाओं के साथ नशेबाजी कर रहे युवकों को रोका तो राइफल छीन पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 21 Feb 2019 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Feb 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
up police beaten by addict people in kanpur
डेमो
कानपुर चावला चौराहे पर बुधवार शाम को दो महिलाओं के साथ नशे में हुड़दंग कर रहे युवक को थाने ले जा रही पुलिस पर डीबीएस कॉलेज के पास लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए कच्ची मड़ैया के 20-25 लोगों ने जीप घेर ली और विरोध करने पर सिपाही व होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


होमगार्ड की राइफल भी छीनने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने दीवान की चेन और पर्स लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार हमलावरों को दबोच लिया। होमगार्ड की तहरीर पर नौ को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला मित्रों के साथ निकला और नशे में होने के कारण नाली में गिर गया

चावला चौराहे पर तैनात होमगार्ड राजकुुमार कुरील ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने साथी जयकरन सिंह के साथ ड्यूटी पर था। करीब पांच बजे कच्ची मड़ैया निवासी राजेश तिवारी बाइक से दो महिला मित्रों के साथ निकला और नशे में होने के कारण नाली में गिर गया। उन लोगों ने उसे उठाया और नशे मेें गाड़ी न चलाने हिदायत दी। इस पर वह महिला मित्रों के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए उनसे ही मारपीट शुरू कर दी।

नशे में धुत महिलाओं ने उनकी राइफल छीन ली। इस बीच मौके पर पहुंचे गोविंदनगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने राजेश को जीप में बैठाकर थाने भेज दिया। तभी महिलाओं ने कच्ची मड़ैया में लोगों को फोन से जानकारी दे दी। चावला चौराहे पर पुलिस की जीप डीबीएस कॉलेज की ओर से आरोपी को लेकर थाना जाने लगी। तभी कॉलेज के पास लोगों ने जीप को घेर लिया।
 

 

मोबाइल से बनाए गए वीडियो के आधार पर बाकी उपद्रवियों की तलाश

जीप में मौजूद सीओ पेशी में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह ने विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव में आए होमगार्डों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच उपद्रवियोें ने सिपाही जितेंद्र की चेन और पर्स में रखे 4200 रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने सोनू राठौर, राजन, चंदन पांडेय और राजेश तिवारी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान चंदन के पास से लूट के 900 रुपये और चेन बरामद हो गई। थाना प्रभारी का कहना है  होमगार्ड राजकुमार की तहरीर पर गिरफ्तार चारों युवकों के साथ ही मोनू, सुमित, सत्यनारायण और दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 20-25 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। मोबाइल से बनाए गए वीडियो के आधार पर बाकी उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

विज्ञापन

पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

पुलिस से हाथापाई के बाद दुकान में तोड़फोड़
पुलिस का कहना है कि दोनोें महिलाओं ने चावला चौराहा, कच्ची मड़ैया और फिर सिंधी धर्मशाला पर जाकर हंगामा काटा। लोगोें ने विरोध किया दुकानों में तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों महिलाएं भाग निकली। 

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी है राजेश की महिला मित्र
पुलिस के मुताबिक हंगामा करने वाली महिलाएं गोविंदनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और साली हैं। ये दोनों आए दिन विवादों में रहती हैं। सूत्रों की मानें तो पत्नी और साली के रवैये से तंग आकर ही हिस्ट्रीशीटर उन्हें छोड़कर अलग रहने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed