{"_id":"680d437d57b16684a704fe12","slug":"up-police-and-kanpur-games-xi-will-clash-in-the-final-kanpur-news-c-362-1-ka11003-122784-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फाइनल में भिड़ेंगे यूपी पुलिस और कानपुर गेम्स इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फाइनल में भिड़ेंगे यूपी पुलिस और कानपुर गेम्स इलेवन
विज्ञापन
कानपुर। केएनसीए के तत्वावधान में डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक गोल्डकप कैशमनी टूर्नामेंट में शनिवार को पहले सेमीफाइनल मैच में यूपी पुलिस ने कानपुर ब्लू को 137 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर गेम्स इलेवन ने विहान इलेवन को 23 रन से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में यूपी पुलिस ने 20 ओवर में दो विकेट पर 240 रन बनाए। अनिल सरोज ने 100 रन व अवनीश ने 51 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में राघवेंद्र व उत्कर्ष ने एक-एक को आउट किया। जवाब में कानपुर ब्लू की पूरी टीम 15.1 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। उत्कर्ष ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जय यादव ने तीन, विवेक व मनजीत ने दो-दो को आउट किया।
प्लेयर ऑफ द मैच अनिल सरोज को चुना गया, उन्हें पूर्व रणजी खिलाड़ी माजिद खलील ने पुरस्कृत किया। डीएवी मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर गेम्स इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 194 रन बनाए। रहमान ने 54, मनिंदर ने 53 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में गाजी व अनमोल ने दो-दो को आउट किया। जवाब में विहान इलेवन की पूरी टीम 19.5 ओवर में 171 रन पर ढेर हो गई। इसमें राहुल तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सत्यम व अमन ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मनिंदर सिंह को चुना गया।