फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: PM Modi spoke to Dipu of Orai

यूपी: उरई के दीपू से पीएम मोदी ने की बात, पूछा कहां से आए हो फिर बोले अब तो पत्नी बच्चे और मां सब खुश होंगे

Fri, 26 Jun 2020 03:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
UP: PM Modi spoke to Dipu of Orai
मजदूर दीपू ने की पीएम मोदी से बात - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उरई के डकोर विकास खंड में बराह गांव के पास चल रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में काम कर रहे वर्ध गांव के मजदूर दीपू से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बात की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दीपू से पूछा कहां से आये हो, कब से काम कर रहे हो, कितने रुपये मिल रहे है। जवाब में दीपू ने बताया कि वो हैदराबाद में काम करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई तो गांव लौट आया। एक महीने की भागदौड़ के बाद उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में मजदूरी करने का काम मिल गया।
विज्ञापन


पीएम ने कहा अब घर लौट आए हो तो पत्नी मां बच्चे सभी बहुत खुश होंगे। इसके अलावा पीएम ने बताया कि एक्सप्रेस वे निर्माण के बाद पूरे बुंदेलखंड में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। कई नए उद्योग भी स्थापित होंगे, जिनसे हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्सप्रेस वे योजना के लिए सीएम योगी की भी प्रशंसा की। इस मौके पर डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर ने बताया कि फिलहाल एक्सप्रेस वे में 800 प्रवासी मजदूर काम कर रहे है। इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed