फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Nigerian youth used to implicate girls on social media talking about sending expensive gifts

यूपी: नाइजीरियन युवक सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसा कहता था मंहगे गिफ्ट भेजने की बात, आप भी हो सकती हैं शिकार

Sat, 31 Jul 2021 03:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 31 Jul 2021 03:02 PM IST
सार

कानपुर के नवाबगंज थाने में नाइजीरियन युवक से ठगी गई एक युवती ने 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। अब तक हुई जांच में नाइजीरियन ठग द्वारा करीब 70 से 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
UP: Nigerian youth used to implicate girls on social media talking about sending expensive gifts
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नाइजीरियन युवक ओकुवारिमा मोसिस  - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवतियों को ठगी का शिकार बनाने वाला नाइजीरियन युवक ओकुवारिमा मोसिस को धर दबोचा है। नाइजीरियन फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए पहले युवतियों से दोस्ती करता। इसके बाद उनसे वाट्सएप नंबर लेकर चैटिंग करना शुरु कर देता।
विज्ञापन


फिर महंगे गिफ्ट भेजने और उस गिफ्ट पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर अपने एकाउंट में रुपये डलवा लेता था। अब तक हुई जांच में नाइजीरियन ठग द्वारा करीब 70 से 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। नवाबगंज थाने में नाइजीरियन युवक से ठगी गई एक युवती ने 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। प्राइवेट नौकरी करने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर केविन हेरिसन नाम के व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई।
विज्ञापन


फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी बातचीत शुरू हो गई। वह खुद को यूके का नागरिक बताता था। युवक ने उसे एक महंगा गिफ्ट भेजने के लिए कहा। पहले तो युवती ने गिफ्ट के लिए मना किया लेकिन कई बार कहने पर उसने हामी भर दी। युवती के हां करने के बाद उसी युवक ने कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर फोन किया कि आपका कीमती गिफ्ट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

UP: Nigerian youth used to implicate girls on social media talking about sending expensive gifts
नाइजीरियन युवक ओकुवारिमा मोसिस  - फोटो : amar ujala
इसे लेने के लिए आपको 23500 रुपये देने होंगे। इस पर युवती ने पेटीएम के द्वारा एकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद फिर से फोन आया कि गिफ्ट में पैसे भी हैं इसके लिए आपको मनी लैंडिग प्रमाण पत्र देना होगा नहीं तो मुश्किल में फंसोगी। दोबारा बातों में फंसकर युवती ने दोबारा 65200 रुपये भेज दिया। इस तरह से डरा धमकाकर अब तक 404787 रुपये खाते में जमा करा लिये।

युवती ने कहा मुझे गिफ्ट नहीं चाहिए मेरे पैसे वापस करो तो अभियुक्त द्वारा उसका नंबर ब्लाक कर दिया गया। जांच के बाद काल डिटेल व अन्य रिकार्ड के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अभियुक्त ओकुवारिमा मोसिस को गिरफ्तार किया। युवक मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वर्तमान में महावीर नगर नई दिल्ली में रह रहा था।

उसके पास से 2 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप, एक पासपोर्ट, एक इनकम टैक्स का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ। ओकुवारिमा मोसिस ही इंस्टाग्राम द्वारा केविन हेरिसन नाम से युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। अब तक हुई पूछताछ में अभियुक्त ने करीब 40 लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 70 से 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed