फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP MLA car crossed closed bridge ambulance was not allowed to pass son carried his mother body on stretcher

UP: बंद पुल से विधायक की कार गुजरी, एंबुलेंस को नहीं जाने दिया; मजदूर की मां का शव स्ट्रेचर से पार कराया

Sun, 29 Jun 2025 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jun 2025 08:14 AM IST
सार

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर मुख्यालय स्थित यमुना पुल भले ही प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व रविवार को होने वाली मरम्मत के लिए आम आदमी के लिए बंद रहता है। लेकिन सदर विधायक की कार 6:44 पर पुल से गुजरी। वहीं, 9:30 बजे कानपुर से महिला का शव लेकर आई एंबुलेंस को नहीं गुजरने दिया। इस पर बेटे को स्ट्रेचर पर शव को करीब एक किमी दूरी पैदल पुल पार करना पड़ा।

विज्ञापन
UP MLA car crossed closed bridge ambulance was not allowed to pass son carried his mother body on stretcher
बंद पुल से विधायक की कार गुजरी, एंबुलेंस को नहीं जाने दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। मरम्मत के चलते शनिवार को सुबह 6:10 बजे वाहनों के लिए यमुना पुल बंद कर दिया गया। पुल बंद होने के 34 मिनट बाद सुबह करीब 6:44 बजे भाजपा विधायक की कार तो गुजर गई, लेकिन मजदूर की मां का शव लेकर सुबह 9:30 बजे आई एंबुलेंस को नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन


बेटे को मां का शव स्ट्रेचर पर रखकर करीब एक किमी लंबा पुल पार करना पड़ा। इसके बाद शव को ऑटो से लेकर घर जाना पड़ा। इसी तरह 21 जून को भी प्रमुख सचिव का काफिला पुल बंद होने के बाद निकाला गया था। 
विज्ञापन


हालांकि, विधायक का कहना है कि वह कार में नहीं थे। उनके बीमार भाई को लेकर पिता कार कानपुर गए हैं। बता दें कि कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित यमुना पुल को मरम्मत के लिए शनिवार सुबह छह बजे से वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल आने-जाने वालों पर रोक नहीं थी। सुबह 6:44 बजे सदर विधायक की कार पार कराने के लिए बैरिकेडिंग हटा दी गई। इसी बीच सुबह 9:30 बजे सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी बिंदा कानपुर से निजी एंबुलेंस से मां शिव देवी (63) का शव लेकर पुल के पास पहुंचे। 

पुल पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एंबुलेंस को नहीं जाने दिया। मजबूर होकर एंबुलेंस में रखे स्ट्रेचर पर मां का शव लेकर पुल पार किया। इसके बाद वह शव को ऑटो से लेकर घर गए। 

कुरारा से मनकी तक 25 किमी जाने में लगते हैं दो घंटे
यमुना पुल से शनिवार की सुबह छह बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन दो दिनों के लिए रोक दिया गया है। कानपुर आने के लिए लोगों को कुरारा-मनकी मार्ग से गुजारा जा रहा है। मार्ग सिंगल व बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे का समय लग गया।

 

शनिवार को कार्यदायी संस्था ने यमुना पुल के 10 नंबर पिलर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। कोठी की दो बेयरिंग नई बदली गईं, जबकि छह बेयरिंग की मरम्मत व ग्रीसिंग की गई। इस दौरान पैदल यमुना पुल पार करने वाले यात्रियों का आना जाना लगा रहा।

 

10 किमी सड़क गड्ढों में तब्दील
यमुना पुल की मरम्मत के चलते कानपुर जाने वाले वाहनों को कुरारा मनकी मार्ग होते हुए मूसानगर से गुजारे जा रहे हैं। कुरारा से मनकी 25 किलोमीटर मार्ग पर 10 किमी सड़क गड्ढों में तब्दील है। सिंगल रोड होने के कारण क्रासिंग के दौरान वाहनों को साइड में खड़ा करना पड़ता है।

 

तब कहीं जाकर दूसरे वाहन निकल पाते हैं। सिमरा से मिश्रीपुर चार किमी मार्ग काली मिट्टी का क्षेत्र होने के कारण वाहन फंस जाते हैं। समस्या को देखते हुए ओवरलोड ट्रक इस मार्ग से न जाकर जोल्हूपुर होते हुए निकल रहे हैं।

 

सिंगल रोड होने के कारण परेशानी
दरोगा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि लोडेड ट्रक इस मार्ग से नहीं जाते हैं। कानपुर से आने वाले खाली कुछ ट्रक आ रहे हैं। सिंगल रोड होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साइट इंजीनियर पंकज सिंह के मुताबिक, 10 नंबर पिलर की दो बेयरिंग नई बदली गई हैं। छह बेयरिंग की मरम्मत की गई हैं। रविवार को कोठी नंबर आठ पर काम शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed