फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Memorandum submitted over the blocking of a path and the lack of water drainage.

Hamirpur News: रास्ता रोके जाने व जल निकासी नहीं होने पर सौंपा ज्ञापन

Sun, 13 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted over the blocking of a path and the lack of water drainage.
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड-9 में आम रास्ते पर चारपाई डालकर आवागमन बाधित किए जाने और जल निकासी की समस्या से परेशान वार्ड वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी वार्ड में जल निकासी के मुद्दे पर पूर्व और वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी और मामला पुलिस थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष समेत छह लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 09 स्थित मुहाल बस स्टैंड नई बस्ती के निवासियों पान कुमारी, रमा, सुधा, अर्चना, रंजना, सुमन, आशा आदि ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वार्ड की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि और उनके पति घनश्याम जानबूझकर आम रास्ते में अवरोध पैदा कर रहे हैं और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के मुताबिक, जब वार्ड वासियों ने घरों से पानी निकलने की समस्या को लेकर शिकायत की, तो नाराज होकर माया वाल्मीकि और उनके पति ने मुहाल के आम रास्ते पर चारपाई डालकर आवागमन बाधित कर दिया। वार्ड वासियों का आरोप है कि रास्ते से निकलने पर उन्हें गाली-गलौज किया जाता है और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।


जल निकासी की गंभीर समस्या
नाली पर अवरोध और अतिक्रमण के कारण वार्ड में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है जिससे बारिश के मौसम में घरों में पानी भरने की स्थिति पैदा हो जाती है। वार्ड वासियों ने ज्ञापन सौंपते हुए नगर पंचायत से त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता खुलवाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed