फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR lodged against seven people, including the husband.

Hamirpur News: पति सहित सात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven people, including the husband.
राठ। दहेज में कार की मांग कर रहे ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी राजदा खातून ने शनिवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 17 फरवरी 2021 को शेख इश्तियाक मंसूरी उर्फ शहीद से निकाह हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद पति शेख इश्तियाक, सास हसीना उर्फ मुन्नी, जेठ शेख मुस्ताक, जेठानी शबनम व चाचा ससुर अनवर कम दहेज का ताना देते हुए चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। चौथी विदा में सारा जेवर ले लिया। वापस ससुराल आने पर ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि आठ मार्च 2025 को पति, सास, जेठ, जेठानी, चचिया ससुर रफीक, बारहखंभा निवासी अनवर, फूफा ससुर खरेला निवासी पीर बक्श ने मारपीट की। कार में बैठाकर उनके मायके खरगापुर जिला टीकमगढ़ के बाहर उतार दिया था जिसके बाद वह मायके चली गई थी। बुधवार को वह खुद अपने घर आ गईं जिसपर ससुरालियों ने गालीगलौज करते हुए घर में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed