फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused of murdering mother arrested, sent to jail.

Hamirpur News: मां का हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering mother arrested, sent to jail.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार देर शाम वृद्ध मां की सब्बल से प्रहार कर हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने हत्या में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। मां के जमीन बेचने से मना करने पर आरोपी नाराज था। मृतका की विवाहिता पुत्री ने भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी आनंदी यादव उर्फ जुल्ली घर के बाहर बैठी मां रामश्री (74) को पीटते हुए अंदर ले गया था। इसके बाद दरवाजा बंद कर सिर पर सब्बल से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। मां की हत्या के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतका की विवाहिता पुत्री सखीरानी ने भाई आनंदी यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में अपने भाई चुक्खी की भी हत्या कर चुका है। उसके खिलाफ थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed