फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Medical Education Minister said: Will arrange specialists and medicine in medical colleges immediately

यूपी चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले: मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञों, दवा की व्यवस्था तुरंत करेंगे

Tue, 26 Oct 2021 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Oct 2021 08:15 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा ने हैलट परिसर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में चार मॉड्यूलर ओटी और ई-पैथोलॉजी का लोकार्पण किया। सर्जरी में आठ स्टेट ऑफ द आर्ट मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाए गए हैं।

विज्ञापन
UP Medical Education Minister said: Will arrange specialists and medicine in medical colleges immediately
सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को कहा कि मेडिकल कॉलेजों में संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इनमें विशेषज्ञों व दवा की व्यवस्था तुरंत की जाएगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का जोर चिकित्सीय सेवाएं बढ़ाने पर है। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा ने हैलट परिसर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में चार मॉड्यूलर ओटी और ई-पैथोलॉजी का लोकार्पण किया। सर्जरी में आठ स्टेट ऑफ द आर्ट मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने चार ओटी का लोकार्पण किया है।
विज्ञापन


बाकी चार ओटी तैयार किए जा रहे हैं। सर्जरी विभाग से ही मंत्री ने ई-पैथोलॉजी रिपोर्टिंग का भी लोकार्पण किया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण हो चुका है और विभिन्न जनपदों में 14 और मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों के खुलने से विशेषज्ञों की कमी नहीं रहेगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। लोकार्पण के दौरान राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्राचार्य डॉ. संजय काला, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या, डॉ. चयनिका काला, डॉ. सुमनलता वर्मा, डॉ. यशवंत राव, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. गणेश शंकर आदि मौजूद रहे। राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने मेडिकल कॉलेज परिसर में गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed