{"_id":"61f104c7539a38770f2edf44","slug":"up-man-arrested-for-making-fake-documents-and-real-passport-in-eight-thousand-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में आठ हजार में फर्जी दस्तावेज और असली पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की भी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में आठ हजार में फर्जी दस्तावेज और असली पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की भी जांच
Wed, 26 Jan 2022 01:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की कर्नलगंज पुलिस ने मंगलवार को बड़ा खुलासा करते हुए टूर एंड ट्रेवेल्स कंपनी के युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी आठ हजार रुपये में फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज तैयार कर देता था। इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदन कर असली पासपोर्ट बनवाकर दे देता था। आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों के पासपोर्ट बनवा चुका है। आशंका है कि आरोपी से कई और भी लोग जुड़े हो सकते हैं। आरोपी के पास से पासपोर्ट, मुहरों के अलावा कोरोना की एक हजार से ज्यादा पॉजिटिव रिपोर्ट मिली हैं। ऐसे में शक है कि वह लोगों की फर्जी कोरोना रिपोर्ट भी बनाकर देता था।
आतंकी कनेक्शन पर भी जांच
पुलिस ने तीस पासपोर्ट बरामद किए थे। इसके पहले वह सैकड़ों पासपोर्ट बना चुका है। आशंका ये भी है कि कहीं किसी आतंकी का पासपोर्ट तो नहीं बन गया। क्योंकि शहर का आतंकी घटनाओं से पुराना कनेक्शन रहा है। इसलिए पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। आरोपी सैकड़ों लोगों को इसी तरह के पासपोर्ट से विदेश भेज चुका है। सवाल है कि इसमें कितने अपराधी, कितने माफिया, कितने घुसपैठिए हैं यह अब तक नहीं पता चल सका है।
ऐसे हुआ राजफाश
कर्नलगंज इंस्पेक्टर राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि ,एक पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट के लिए दस्तावेज आए थे। जांच में कुछ संदेह हुआ। जांच कराई गई तो पता चला कि मार्कशीट फर्जी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। मो. बादशाह नाम के शख्स को वसीम के पास भेजा। उससे पासपोर्ट बनवाने की डील हुई। वसीम आठ हजार रुपये में फर्जी दस्तावेज बनाकर पासपोर्ट बनाने पर राजी हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जीवाड़ा कबूल किया है।
विज्ञापन
ये हुई बरामदगी
30 पासपोर्ट, पांच फर्जी मार्कशीट, भारत सरकार के पांच होलोग्राम, छह मुहर, एक हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, पांच सौ से अधिक आधार कार्ड, दो मोबाइल, दो सीपीयू, एक लैपटॉप, एक स्कैनर।
ये हुफर्जी दस्तावेज बनाकर पासपोर्ट बनवाने का मामला बेहद गंभीर व संवेदनशील है। इसलिए इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। पता किया जा रहा है कि किन-किन लोगों ने इस तरह से पासपोर्ट बनवाए हैं। उनके पासपोर्ट निरस्त कराए जाएंगे। उन पर भी कार्रवाई होगी। प्रकरण में पासपोर्ट विभाग के अफसरों से भी मदद ली जाएगी।
बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम