{"_id":"6a833304ffc35c768a02b290","slug":"up-lured-via-matrimonial-site-victim-made-to-carry-out-900-illegal-transactions-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैट्रिमोनियल साइट पर फंसाकर 900 बार कराया अवैध लेनदेन, युवती ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैट्रिमोनियल साइट पर फंसाकर 900 बार कराया अवैध लेनदेन, युवती ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Mon, 17 Aug 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:43 PM IST
सार
मैट्रिमोनियल साइट पर फंसाकर अवैध लेनदेन कराने का मामला सामने आया है। बेकनगंज की युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेकनगंज की युवती को साइबर ठग ने मैट्रिमोनियल साइट पर फंसाकर उसके बैंक खाते से 900 बार में लाखों रुपये का अवैध लेनदेन कराया है। अब आरोपी करीब एक साल से उससे ही वसूली कर रहा है। विरोध पर शादी न करने की धमकी दी है। युवती ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने जांच के निर्देश दिए हैं।
युवती ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से उसकी पहचान जनवरी 2024 में लखनऊ आलमबाग के युवक से हुई थी। दोनों ने जून 2024 में आर्यसमाज से शादी कर ली, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद अपने-अपने घरों में रहने लगे। युवती के मुताबिक वह जब भी परिजनों से शादी करने की बात कहती तो युवक टाल देता था।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से उसकी पहचान जनवरी 2024 में लखनऊ आलमबाग के युवक से हुई थी। दोनों ने जून 2024 में आर्यसमाज से शादी कर ली, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद अपने-अपने घरों में रहने लगे। युवती के मुताबिक वह जब भी परिजनों से शादी करने की बात कहती तो युवक टाल देता था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच एक साल (2025) तक युवक ने उसके स्वरूपनगर स्थित बैंक के खाते में 900 से अधिक बार रुपये भेजे। उस रकम को अलग-अलग खातों में भेजने को कहा। यह रकम 100 से 61,000 रुपये तक खाते में आई, जबकि युवती ने उसी रकम को 100 से 30,000 रुपये तक अन्य खातों में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक वर्ष 2026 में युवक ने उसे बताया कि उसकी एक कंपनी में नौकरी लग गई है। उसे एक स्कूटी चाहिए। युवती ने अपने अकाउंट से युवक को स्कूटी फाइनेंस करा दी। युवती का आरोप है कि युवक न तो स्कूटी की किस्त दे रहा है और न ही शादी करने को तैयार है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि मामला साइबर फ्राड का लग रहा है। साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए गए हैं।