फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Lok Sabha Election 2024 farmers loans will be waived off If government is formed Akhilesh big announcement

UP: 'किसानों का कर्ज होगा माफ... आटा के साथ डाटा भी देंगे फ्री', MSP के कानूनी अधिकार पर अखिलेश का बड़ा एलान

Wed, 08 May 2024 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 May 2024 09:05 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रमईपुर में कहा कि भाजपा ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया, हम किसानों का करेंगे। हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने कोरोना काल में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा वसूला।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 farmers loans will be waived off If government is formed Akhilesh big announcement
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रमईपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि जो लोग विकसित भारत और देश को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखा रहे हैं, उन्होंने हमारे किसानों को बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन


हम भरोसा दिलाते हैं कि गठबंधन की सरकार आने पर न केवल किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देंगे, बल्कि बैंकों से लिया गया कर्ज भी माफ किया जाएगा। भाजपा सरकार दस साल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है, तो हम भी किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
विज्ञापन


सपा प्रमुख मंगलवार को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर बाइक तक महंगी हैं। भाजपा को इस बढ़ती महंगाई का हिसाब जनता वोट की ताकत से देगी। भाजपा ने कोरोना काल में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा वसूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा के साथ डाटा भी देंगे फ्री: अखिलेश
कानपुर के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के रमईपुर में जनसभा करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने युवाओं को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए जो आज तक चल रहे हैं। भाजपा ने इसे छोटा कर दिया। जब मोबाइल कंपनियों ने सिम लॉन्च किए तो डाटा फ्री था लेकिन भाजपा सरकार में इसका भी पैसा पड़ता है।

हमारी सरकार के समय राशन में नमक, रिफाइंड, चने की दाल मिलती थी जिसे बंद कर दिया गया। बड़े शहरों में लोग गुणवत्तापूर्ण बंद आटा खा रहे हैं लेकिन हमारी सरकार आएगी तो आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। क्योंकि आज कल सोशल मीडिया का जमाना है और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए डाटा भी चाहिए।

 

कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। एमएसपी की मांग कर रहे किसान जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें हर तरह से रोकने का प्रयास किया गया। बैरिकेडिंग लगा दी गई, कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी गई और यहां तक डीजल देना बंद कर दिया। 

 

यहीं नहीं, किसानों की आवाज कुचलने के लिए उन पर गाड़ी तक चढ़वा दी। दस किलो खाद कम कर बोरी के दाम बढ़ा दिए। महंगाई ने किसानों और गरीबों की कमर तोड़कर रख दी है। बोले अगर बीजेपी फिर सत्ता में आ गई तो किसानों को खाद पाउच में मिलेगी। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल को जिताकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की अपील की। 

 

इस बीच उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह युवाओं को आरक्षण के साथ नौकरी भी देंगे। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अमित पांडेय, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ यादव, कानपुर नगर सपा शहर जिलाध्यक्ष फजल महमूद, कॉमेडियन राजीव निगम, आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व विधायक जयराम सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव अर्पणा जैन, वीरसेन यादव आदि मौजूद रहे।

पेपर लीक की वजह से हर लोकसभा में भाजपा के वोट कम होंगे
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ किसानों, बल्कि युवाओं को भी धोखा दिया है। पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। एक-दो नहीं, दस से ज्यादा पेपर लीक हो गए। परीक्षा रद्द होने से 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इन नौजवानों उनके मां-पिता को जोड़ लें तो एक परिवार से तीन सदस्य तो होंगे ही। इस हिसाब से एक करोड़ 80 लाख लोग होते हैं। यही एक करोड़ 80 लाख को अगर 80 लोकसभाओं के हिसाब से गणित लगा लें तो हर लोकसभा में पेपर लीक होने से दो लाख 25 हजार वोट तो कटेंगे। इस वजह से हर लोकसभा में ये वोट कम हो गए तो बीजेपी बचेगी कैसे।

अग्निवीर व्यवस्था होगी समाप्त
पंडाल में बैठा सोलपुर का रहने वाला शिवम यादव आर्मी लिखी सफेद टीशर्ट लेकर लहराने लगा। वह अग्निवीर भर्ती पर अखिलेश यादव का ध्यान आकर्षित करना चाहता था। इस पर अखिलेश ने मंच से ही उससे पूछा सौ मीटर कितनी देर में दौड़ लेते हो। शिवम बोला 18 सेकेंड में। इस पर अखिलेश बोले 18 नहीं, आठ सेकेंड में पूरी किया करो। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आएगी तो अग्निवीर व्यवस्था हमेशा के लिए समाप्त की जाएगी। अभी तो बीजेपी वालों ने फौज की नौकरी चार साल की की है। अगर दोबारा आ गए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी। अखिलेश ने कहा कि संविधान हमें अधिकार और सम्मान देता है लेकिन बीजेपी वाले बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहते हैं। हम जान दे देंगे पर संविधान नहीं बदलने देंगे।
 

भाजपा ने जिस तरह कन्नौज में मंदिर धोया, मतदाता भाजपा को धोएंगे
जनसभा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भी वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपाइयों ने कन्नौज में मंदिर धोया, वैसे ही अब लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा को धोने जा रहा है। जनता भाजपा के खिलाफ वोट डालकर ऐसा धोएगी कि दोबारा नहीं लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed