फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Up-line of Corridor-1 completed, trains to run till Naubasta soon

Kanpur News: कॉरिडोर-1 की अप-लाइन पूरी, नौबस्ता तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

Sun, 01 Feb 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Up-line of Corridor-1 completed, trains to run till Naubasta soon
कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शनिवार को कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप तीन किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन की अप-लाइन सुरंग में ट्रैक निर्माण का काम पूरा कर लिया। अब 24 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया। चार-पांच दिन में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप-लाइन में ट्रायल शुरू करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन में कुल सात स्टेशन हैं। तीन किमी हिस्सा भूमिगत और 5.30 किमी हिस्सा एलिवेटेड है। बारादेवी से नौबस्ता तक एलिवेटेड सेक्शन में दोनों लाइनों पर पहले ही ट्रैक, थर्ड रेल और सिग्नलिंग उपकरणों का काम पूरा हो चुका है। अब भूमिगत सुरंग में भी अप-लाइन का ट्रैक तैयार हो गया है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक सेवाओं के बाद अब लक्ष्य कॉरिडोर-1 को अंतिम स्टेशन नौबस्ता तक पहुंचाना है। सेक्शन के कुछ हिस्से में सिग्नलिंग, टेलिकॉम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम का काम अंतिम चरण में है। करीब 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 पर फिलहाल 16 किमी तक मेट्रो दौड़ रही है। वहीं, कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) का सिविल निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है। जल्द ही कानपुर को मेट्रो नेटवर्क का और विस्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed