{"_id":"698cbb99c551f0681401912d","slug":"up-kanpur-slips-four-places-in-cm-dashboard-ranking-district-at-58th-position-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में कानपुर चार पायदान लुढ़का, 58वें स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में कानपुर चार पायदान लुढ़का, 58वें स्थान पर जिला
Wed, 11 Feb 2026 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लगातार समीक्षा बैठकों और अफसरों पर कसते शिकंजे के बावजूद सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में कानपुर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी जनवरी की रिपोर्ट में जिला 8.64 अंकों के साथ चार पायदान लुढ़ककर 58वें स्थान पर पहुंच गया है। दिसंबर में 8.49 अंकों के साथ जिला 54वें स्थान पर था।
रैंकिंग में गिरावट प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही है। सीएम डैशबोर्ड पर दिव्यांग पेंशन, मातृत्व-शिशु एवं बालिका योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत वित्त पोषण, बिजली आपूर्ति, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह योजना, आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का मूल्यांकन होता है। सभी के क्रियान्वयन की प्रगति रैंकिंग से जुड़ी है। दिसंबर में जिला 54वें, नवंबर में 59वें, अक्टूबर में 18वें और अगस्त में 25वें नंबर पर था। लगातार गिर रही रैकिंग से अधिकारियों की कार्यशैली और निगरानी तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं।