फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Jeweler Arrested Along with Two Accused Who Committed Theft by Digging a Tunnel

UP: सुरंग बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपी समेत सर्राफ गिरफ्तार, पुलिस ने यक्ष एप की मदद से घटना का किया खुलासा

Tue, 24 Mar 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 24 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP: Jeweler Arrested Along with Two Accused Who Committed Theft by Digging a Tunnel
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में सुरंग बनाकर ज्वैलर्स की दुकान से पांच लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोर समेत एक सर्राफ को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मूलरूप से फतेहपुर हाल में नौबस्ता मछरिया राजीवनगर निवासी मो. शकील, मछरिया निवासी धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद के रूप में हुई। पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज में आरोपियों के कैद होने पर शहर में पहली बाद यक्ष एप की मदद से वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेलनगर में खाटू ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 16 मार्च की रात चोरों ने खाली प्लाॅट से सुरंग बनाकर दुकान के अंदर से एक किलो चांदी, आठ ग्राम सोना और लगभग 50 हजार कैश समेत पांच लाख का माल लेकर फरार हो गए थे। कुछ दूरी पर सीसी कैमरे के फुटेज में संदिग्ध कैद हुए थे। मो. शकील की यक्ष एप की मदद से पूरी आपराधिक कुंडली पता चली जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि उन्होंने चोरी का माल बेकनगंज निवासी ज्वैलर्स शाह कमाल को बेचा था। पुलिस ने सर्राफ को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 130 ग्राम चांदी, एक जोड़ी पायल, एक 500 का चांदी का नोट, 159 आर्टिफिशियल ज्वैलरी, एक डीवीआर बरामद किया। डीसीपी पूर्वी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी डिलीवरी के दौरान करता था रेकी
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मो. शकील पहले अहिरवां में ही रहता था। इस कारण उसे आसपास के इलाकों की पूरी तरह से जानकारी थी। वह डिलीवरी बॉय का काम करता था साथ ही वह रेकी भी करता था। घटना के दौरान आरोपी डीवीआर ले गए थे।

मुख्य आरोपी पर 10, साथी पर दो प्राथमिकी दर्ज
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शकील पर चकेरी, अनवरगंज, किदवईनगर व फतेहपुर के कोतवाली में 10 एफआईआर, साथी धर्मेंद्र गौतम पर उन्नाव के गंगाघाट, चकेरी में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पेशा ही चोरी का था। पुलिस पूछताछ में शकील ने बताया कि घटना के दौरान वह दुकान पर अकेले गया था। 200 मीटर दूर बाइक लेकर धर्मेंद्र खड़ा था। चोरी के बाद दोनों ने आगे जाकर बंटवारा किया। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि मो. शकील फतेहपुर में भी जेल जा चुका है। बीती 2026 को ही वह जेल से छूटकर आया था।

रिकवरी से पीड़ित नहीं संतुष्ट
पीड़ित ज्वैलर्स सोनू वर्मा ने रिकवरी से असंतोष जताया। उनका कहना है कि उनके सोने के माल की रिकवरी नहीं हुई और चांदी का कुछ माल भी नहीं मिला जबकि पुलिस ने 90 फीसदी माल बरामदगी का दावा किया है।


ऐसे काम करता है यक्ष एप
यक्ष एप पुलिस के सबसे बड़े नवाचारों में से एक है। एप में राज्यव्यापी अपराधियों का डाटा है। एक क्लिक पर अपराधियों का डाटा खुल जा रहा है। इस एप के जरिये पुलिस अपराधियों की तस्वीरें, आपराधिक इतिहास, वॉइस रिकॉर्डिंग और गैंग की जानकारी एक क्लिक में प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed