फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: In laws house husband gave triple talaq to wife in hardoi

यूपी: हरदोई में ससुराल जाकर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने पति पर धमकाने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Dec 2020 04:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
UP: In laws house husband gave triple talaq to wife in hardoi
तीन तलाक - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश में हरदोई के मल्लावां कस्बा निवासी महिला ने पति पर मायके आकर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। बताया कि पति के साथ उसका दोस्त भी आया था। तलाक देने के बाद दोनों धमकी देकर चले गए। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहद्दीनपुर मोहल्ला निवासी शहाना पुत्री मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी जनवरी 2018 में बघौली थाना क्षेत्र के गांव मोमिनपुरवा मजरा गोंडाराव निवासी रियासत पुत्र शाकिर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे और घर से निकालने की बात कहने लगे। बताया कि कुछ समय पूर्व वह मायके आई थी तब से पति उसे लेने नहीं आया। 24 दिसंबर को पति रियासत अपने साथी वसीम के साथ उसके गांव आया और पड़ोसी शकील एवं नदीम से उसे घर के बाहर बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाहर गई तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पति और उसका साथी जान माल की धमकी देकर चले गए। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed