फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP IAS-DM Transfers: District Magistrate Neha Sharma transferred on fourth day of Kanpur violence, Visakh ji became new DM

Kanpur DM Transfer: क्या हिंसा की वजह से हटाई गईं IAS नेहा शर्मा? अब सीएम योगी के विशेष सचिव संभालेंगे कमान

Tue, 07 Jun 2022 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jun 2022 08:24 PM IST
सार

यूपी के नौ जिलों के डीएम बदले गए हैं। कानपुर डीएम नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया है। आईएएस विशाख जी. को शहर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
UP IAS-DM Transfers: District Magistrate Neha Sharma transferred on fourth day of Kanpur violence, Visakh ji became new DM
विशाख जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर हिंसा के चौथे दिन मंगलवार को शहर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा का तबादला कर दिया गया है। आईएएस विशाख जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। विशाख जी. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक किया है। वह वाराणसी और मेरठ में सीडीओ के पद पर और हमीरपुर में जिलाधिकारी के बाद पर रह चुके हैं। इससे पहले वह कानपुर में भी जिलाधिकारी पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया था। आरोप है कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी तीनों कानपुर दौरे पर थे। बवाल के बाद से ही शहर की गतिविधियों पर आलाकमान की खास नजर बनी हुई है। नेहा शर्मा का महानगर में जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल सिर्फ 130 दिन का रहा।
विज्ञापन

अपने इस छोटे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध खनन और अवैध बस स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने का संदेश दिया लेकिन उनकी यह सख्ती काम नहीं आ पाई। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी अपने नेतृत्व में अच्छी तरीके से कराया। वर्तमान में चल रहे नई सड़क के बवाल को भी उनके स्थानांतरण से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस कमिश्नरी होने की वजह से लॉ एंड आर्डर के मामले में प्रशासन की जिम्मेदारी ज्यादा नहीं बनती है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी. को जिस तरह से हटाया गया था, दोबारा भाजपा सरकार आने के बाद तय हो गया था कि नेहा शर्मा कुछ दिनों के लिए ही यहां रहेंगी। लोगों को झटका तब लगा जब यह पता चला कि नेहा शर्मा को यहां से हटाकर स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। लोगों को उम्मीद थी कि यहां के बाद नेहा शर्मा किसी दूसरे जनपद में जिलाधिकारी बनाई जाएंगी। 2010 बैच की आईएएस नेहा शर्मा की पहली पोस्टिंग 2012 में बागपत में बतौर जिलाधिकारी हुई थी। 2013 में महानगर के सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed