{"_id":"5ffa9f15049b080bd3673cca","slug":"up-high-alert-issued-on-bird-flu-in-kanpur-adjoining-districts-closed-chicken-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट, एक किमी के दायरे में मारे जाएंगे पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट, एक किमी के दायरे में मारे जाएंगे पक्षी
Sun, 10 Jan 2021 01:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
कानपुर: सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता मीट की दुकानों को बन्द कराते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानपुर जिला प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि पक्षी संबंधित भोजन तत्काल त्याग दें।
इस व्यवसाय में कार्यरत सभी लोगों से अपेक्षा है कि प्रशासन व पुलिस को पूरा सहयोग देते हुए तत्काल प्रभाव से चिकन एवं अंडे खरीदने बेचने का काम बंद कर दें। जन सामान्य से भी अनुरोध है कि बर्ड फ्लू से बचने के सभी इंतजाम एवं सुरक्षित रहने के सभी उपाय का अनुपालन करना शुरू कर दें।
कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद शनिवार देर रात तक चली जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में तय किया गया कि चिड़ियाघर के एक किलोमीटर के दायरे में सभी संदिग्ध पक्षियों को मारकर दफनाया जाएगा। प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ही यह काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह काम रविवार शाम साढ़े सात बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम भी इसमें उनका सहयोग करेगी। साथ ही चिड़ियाघर के 10 किलोमीटर के दायरे में अंडे और चिकन की सभी दुकानों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी आलोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि बाहरी जिलों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों का परिवहन और आवागमन भी अगले आदेशों तक बंद रहेगा। इससे जिले के पोल्ट्री फार्म भी प्रभावित रहेंगे। इसकी निगरानी का जिम्मा पुलिस और मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। सीएमओ ने डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि पक्षियों को मारने के लिए लगाई गई टीमों को प्रतिरोधी दवाओं की डोज दे दी गई है।