फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up governer ram naik explicit says on note ban

राम नाईक बोले, 'संसद में चर्चा नहीं केवल हंगामा' 

Sat, 17 Dec 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
up governer ram naik explicit says on note ban
डेमो
संसद में जारी हंगामे को लेकर अपनी बात दोहराते हुए यूपी के गवर्नर राम नाईक ने कहा संसद चर्चा के लिए है, न की हंगामा करने के लिए। अभी की स्थिति बिल्कुल भी व्यवहारिक नहीं लगती। उन्होंने कहा संसद का अधिवेशन समाप्त हुआ लेकिन नोटंबंदी को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। मैं ऐसा मानता हूं, संसद चर्चा के लिए होती है। सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी बात कहे। शनिवार को नाईक ने बांदा के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के दौरान यह बातें कही। 
विज्ञापन


'इंदिरा गांधी में नोट बंदी का फैसला लेने का साहस नहीं था' इस सवाल का जवाब देते हुए नाईक ने कहा 'नोट बंदी एक राजनीति विषय बन गया है। मैं इस विषय पर केवल इतना ही कहूंगा कि नोटबंदी के इस निर्णय से देश में कालाधन पर रोक लगी है। साथ ही साथ विदेश से बड़े पैमाने पर जो झूठे नोट आ रहे थे उस पर भी इस फैसला से करारा प्रहार हुआ है। नाईक ने कहा मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी भी रहा हूं। इसी पैमाने पर मैं यह बात कह रहा हूं।' 

विज्ञापन


उधर नाईक ने नोटबंदी से जनता को हो रही तकलीफ का भी जिक्र किया। वे बोले आम आदमी को फैसले से तकलीफ भी हो रही है लेकिन यह तकलीफ दूर करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार इसमें जरूर सफल होगी। मुझे लगता है यह तकलीफ कुछ समय में दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
आगे जोड़ते हुए वे बोले, कल ही संसद का अधिवेशन समाप्त हुआ लेकिन इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। मैं ऐसा मानता हूं, संसद चर्चा के लिए होती है। सरकार अपनी बात कहे और विपक्ष अपनी बात कहें। उन्होंने कहा पार्लियामेंट्री सिस्टी में एक बहुत सुंदर वाक्य है जिसकी पहली पहली पंक्ति कहती है 'अोपोजिशन शुड हेव इट्स से' मतलब, जो विपक्ष में है उन्हें बोलने का अधिकार होना चाहिए। वहीं दूसरी पंक्ति कहती है 'द गवरमेंट शुड हेव इट्स वे' यानी जो बहुमत में है उसे कार्य करने का रास्ता होना चाहिए। अगर यह बात व्यवहार में आ जाती है तो बहुत सही रहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed