{"_id":"670bd1fad4abee0ed70f66c8","slug":"up-girlfriend-called-him-to-meet-but-she-did-not-pick-up-the-phone-so-the-young-man-committed-suicide-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका ने मिलने को बुलाया, पर फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका ने मिलने को बुलाया, पर फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान
Sun, 13 Oct 2024 07:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:28 PM IST
सार
Kanpur News: प्रेमिका के बुलाने पर एक युवक पश्चिम बंगाल से शहर आया। यहां पहुंचने पर प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस प्रेमिका की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रेमिका से मिलने के लिए चार दिन पहले पश्चिम बंगाल से आए युवक ने बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को उसने मिलने के लिए प्रेमिका को कई बार फोन किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इससे दुखी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के हुगली जिला निवासी मुजफ्फर (28) निजी फर्म मेें काम करता था। उसके परिवार में पत्नी इस्मो खातून और एक बेटा माहिद है। परिजनों ने बताया कि मुजफ्फर के कई साल पहले पश्चिम बंगाल में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। कुछ समय पहले युवती के परिवार वाले उसे लेकर कानपुर आ गए थे और यहीं नौकरी करने लगे थे। उसके बाद परिवार वालों ने मुजफ्फर की शादी कर दी। कुछ महीने पहले मुजफ्फर और उसकी प्रेमिका का सोशल मीडिया पर संपर्क हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मुजफ्फर प्रेमिका के बुलाने पर चार दिन पहले कानपुर आया। यहां आकर उसने प्रेमिका के कहने पर मुंशीपुरवा में कमरा ले लिया। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह प्रेमिका ने मिलने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं आई। मुजफ्फर ने इसके बाद लगातार प्रेमिका को फोन कियाा लेकिन फोन नहीं उठा।
दोपहर तक मुजफ्फर की कॉल उसकी प्रेमिका ने रिसीव नहीं की तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को मकान मालिक ने कमरा बंद देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और कानपुर में रहने वाले मुजफ्फर के रिश्तेदार शुजाउद्दीन को जानकारी दी।

मोबाइल कब्जे में लेकर प्रेमिका की तलाश शुरू
पुलिस को अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि मुजफ्फर की प्रेमिका कौन थी। हालांकि पुलिस का ये मानना है कि मुजफ्फर ने मुंशीपुरवा में कमरा लिया था संभव है कि प्रेमिका कहीं आसपास ही रहती होगी। पुलिस मकान मालिक से ये जानने की कोशिश कर रही है कि मुजफ्फर को कमरा किसने दिलाया था। वहीं, मोबाइल की कॉल डिटेल के सहारे उसकी प्रेमिका तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।