फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Five students from Etawah met the President, Draupadi Murmu told the students the tricks of success

UP: इटावा की पांच छात्राओं ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्रोपति मुर्मू ने छात्राओं को बताए सफलता के गुर

Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
UP: Five students from Etawah met the President, Draupadi Murmu told the students the tricks of success
बालिका इंटर कॉलेज लखना की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

कलावती राम प्यारी बालिका इंटर कॉलेज लखना की छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। छात्राओं ने कहा कि उनके लिए यह अवसर अविस्मरणीय रहा। उन्हें भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के विचारों को सुनने का अवसर मिला। काॅलेज की मेधावी छात्राओं ने रक्षाबंधन पर विद्यालय की शिक्षिका प्रीति यादव के साथ दिल्ली राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन


कॉलेज की छात्रा रुपाली, अविका, अनुष्का त्रिपाठी, जिया, अनामिका ने अन्य विद्यालयों की छात्राओं के साथ राष्ट्रपति से मिली तो राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने छात्राओं से कुछ मिनट पढ़ाई को लेकर चर्चा की। सभी छात्राओं को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन को न केवल भाई-बहन के त्योहार का हिस्सा बताया, बल्कि पूरे देश से, पूरी प्रकृति जीव, जंतु, मानव व पेड़-पौधौ को जोड़कर समझाया और पर्यावरण को भी रक्षा के सूत्र में बांधने के लिए प्रेरित किया। वन संपदा जीव सभी एक दूसरे के संरक्षक हैं। छात्राओं ने बताया कि उनकी बातों में ऐसी गहराई थी, जो हर किसी को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed