फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Fire broke out after truck-trailer collision on Kanpur Sagar Highway, three burnt alive

यूपी: कानपुर सागर हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन जिंदा जले

Sun, 10 Oct 2021 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Oct 2021 09:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सागर हाईवे पर शनिवार देर रात ट्रेलर और ट्रक की भीषण भिड़ंत के बाद आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Fire broke out after truck-trailer collision on Kanpur Sagar Highway, three burnt alive
ट्रक हादसे में तीन की जलकर मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव के पास कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में दो चालकों व एक परिचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।  हादसे के बाद हाईवे पर करीब पंद्रह किमी लंबा जाम पांच घंटे तक लगा रहा है। सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरु कराया।

विज्ञापन

जौ लदा ट्रक लेकर छतरपुर के बिजौर 40 वर्षीय चालक कर्णछेदी और क्लीनर चूरारन ग्राम निवासी 19 वर्षीय अरविंद कानपुर की ओर जा रहे थे। कानपुर सागर राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब ढाई बजे ट्रक की ट्रेलर से आमने सामने भिड़ंत हो गई और आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही अरविंद ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन


जबकि ट्रेलर में फंसे घायल चालक व परिचालक तथा ट्रक में फंसा चालक कर्णछेदी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईवे पर धूं-धूं करके जल रहे ट्रक व ट्रेलर को देखकर यातायात थम गया। करीब आधा किमी दूर से ही अन्य चालकों ने अपने वाहन रोक दिया। हाईव के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के परिचालक अरविंद ने बताया कि रात में हादसा होने पर वह किसी तरह ट्रक से कूदकर बाहर आ गया, इसके बाद आग की लपटें तेज हो गईं। उसने हाईवे पर हादसा देखकर रुके एक ट्रक के चालक के मोबाइल से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आ गई और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया।


करीब बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड आई और आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया जा सका। इससे पहले ट्रेलर में फंसे चालक व क्लीनर तथा ट्रक में फंसे चालक की जलकर मौत हो चुकी थी। परिचालक ने बताया कि सामने से आ रहा ट्रेलर एक ट्रक को तेजी से ओवरटेक कर रहा था और इस बीच हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed