फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: farmer hanged himself in field

यूपी: बांदा में मवेशी फसल चर गए, किसान फांसी पर झूला, मृतक पर एक लाख रुपये का बैंक कर्ज

Sat, 19 Jun 2021 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 12:20 AM IST
सार

अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में ललक सिंह (52) परिवार से अलग पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहकर खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को सुबह खेत से घर आया और कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
UP: farmer hanged himself in field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा में  मूंग की फसल अन्ना मवेशियों द्वारा सफाचट कर जाने से क्षुब्ध किसान ने शुक्रवार की सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मृतक किसान पर लगभग एक लाख रुपये बैंक कर्ज बता रहे हैं। उधर, एक अन्य घटना में पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में ललक सिंह (52) परिवार से अलग पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहकर खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को सुबह खेत से घर आया और कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो शव सीलिंग हुक में फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्च्युरी में रखवा दिया। इस बाबत मृतक के भतीजे लवलेश ने बताया कि ललक सिंह के नाम आठ बीघा जमीन है। उसने खेत में मूंग की फसल बोई है। शुक्रवार की सुबह वह खेत गया तो काफी तादाद में फसल सफाचट और चौपट मिली। फसल अन्ना पशु चर गए थे। बताया कि वापस घर आया और पत्नी को घी पकाने के लिए भेज दिया।

तभी मौका पाकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक पर करीब एक लाख रुपये बैंक का कर्ज बताया है। यह भी बताया कि कई साल से मौसम के कारण फसल भी साथ नहीं दे रही है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। उधर, अतर्रा एसडीएम सौरभ शुक्ला का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। लेखपाल से जांच कराकर नियमानुसार मदद दी जाएगी।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में प्रवासी मजदूर रामसहाय (42) ने बृहस्पतिवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन कल्लू ने बताया कि पति-पत्नी दोनों दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। डेढ़ माह पहले दोनों गांव आए थे। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो जाने के बाद रामसहाय ने फांसी लगा ली। मृतक के दो बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed