फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, PM Narendra Modi visit to fatehpur

PM Modi Rally: पीएम मोदी बोले- वैक्सीन से दो लोग डरते हैं, एक कोरोनावायरस और दूसरे इसका विरोध करने वाले लोग

Thu, 17 Feb 2022 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फतेहपुर दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि पिछली सरकार के लोग यहां कैसे-कैसे दबंगई करते थे। सरकारी जमीनों पर कब्जा यहां आम बात थी। अवैध खनन माफिया ने इस पूरे इलाके को बर्बाद कर दिया था। योगी सरकार इन माफियाओं का इलाज कर रही है।

विज्ञापन
up election 2022, PM Narendra Modi visit to fatehpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फतेहपुर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये बुंदेलखंड तो अपने खिलौनों के लिए, हथकरघा और हस्तशिल्प की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए मशहूर रहा है। हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों का हस्तशिल्प तो पूरी दुनिया में श्रेष्ठ है। हमारी सरकार ने देश में ही खिलौने बनाने वालों को, कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है।

विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है। इस छोटी सी सोच से यूपी जैसा बड़ा प्रदेश नहीं चलाया जा सकता है। यही वजह है कि फिर एक बार यूपी कह रहा है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि टीके से दो लोग डरते हैं। एक- कोरोना वायरस से और दूसरा - ये टीका विरोधी लोग। परिवारवादी लोगों को टीके से भी समस्या है, मोदी और योगी से भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फतेहपुर के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं कि पिछली सरकार के लोग यहां कैसे-कैसे दबंगई करते थे। सरकारी जमीनों पर कब्जा यहां आम बात थी। अवैध खनन माफिया ने इस पूरे इलाके को बर्बाद कर दिया था। योगी सरकार इन माफियाओं का इलाज कर रही है। ये हमारी ही सरकार है जिसने यहां के किसानों की इस तकलीफ को समझा। बाणसागर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, ऐसी कितनी ही परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार ने पूरी कराई हैं।


बुंदेलखंड के लाखों किसान कितने दशकों से केन-बेतबा को लिंक करने की मांग करते रहे हैं। लेकिन ये काम पूरा करने का बीड़ा भी डबल इंजन सरकार ने उठाया है। 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बुंदेलखंड के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

10 मार्च को जब फिर डबल इंजन की सरकार आएगी, तो तेजी से नल कनेक्शन देने का काम किया जाएगा। पीएम ने कहा कि मेरी मातायें बहनें तो नल से जल के मेरे अभियान को लेकर मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed