फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Just before the Vidhan Sabha election, SP fort collapsed, Chaudhary's family will be seen in saffron color

यूपी इलेक्शन 2022: विधान सभा चुनाव से ठीक पहले सपा का किला ढहा, भगवा रंग में नजर आएगा चौधरी का परिवार

Tue, 19 Oct 2021 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Oct 2021 12:22 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले सपा को एक तगड़ा झटका लगा है। चुनावी रणनीति से लेकर मंत्रिमंडल के गठन तक की रणनीति जिस चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी से होकर निकलती थी अब इस कोठी के ऊपर भाजपा ने अपना झंडा फहराने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Just before the Vidhan Sabha election, SP fort collapsed, Chaudhary's family will be seen in saffron color
सांसद सुखराम सिंह यादव ने चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जयंती के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौधरी हरमोहन सिंह की जयंती पर भाजपा ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। पिछले कई दशकों से सपा का स्तंभ माना जाने वाला चौधरी परिवार अब भगवा रंग में नजर आएगा। सोमवार को चौधरी साहब की जयंती के अवसर पर मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया और राज्यसभा सदस्य सुखराम यादव व उनके बेटे मोहित यादव को बधाई भी दी।
विज्ञापन


सपा और उससे जुड़े लोगों का नाम लिए बगैर कहा कि जो पूर्वजों का सम्मान नहीं कर सकता है, उसकी समाज में पहचान नहीं हो सकती है। लंबे समय से मुलायम सिंह यादव की छाया में रहने वाले इस परिवार को भाजपा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह से गंभीर दिखे। वे विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होने की वजह से कार्यक्रम में नहीं आ पाए लेकिन उन्होंने लखनऊ से ही समय निकालकर ऑनलाइन संबोधन किया।
विज्ञापन


कहा कि समय और समाज बदल रहा है। आने वाले समय में बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। मुख्यमंत्री की तरफ से उसी प्रोटोकाल के तहत यहां भेजे गए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने चौधरी हरमोहन सिंह यादव को संत की उपमा दी। कहा कि एक संत के परिवार का एक योगी (मुख्यमंत्री) से मिलन हुआ है, यह संदेश दूर तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही चौधरी के परिवार से जुड़े उन सभी लोगों का नाम भी लिया जो अब भाजपा की विचारधारा से जुड़ गए हैं। इसमें सिर्फ चौधरी जगराम सिंह यादव का नाम नहीं था, लेकिन उनके बेटे अभिषेक सिंह यादव का नाम शामिल था। उन्होंने सांसद सुखराम के बेटे और कार्यक्रम आयोजक मोहित यादव को सपूत बताया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद देवेंद्र सिंह भोले,  महापौर प्रमिला पांडेय, अरुण पाठक, स्वप्निल वरुण, दिवाकर मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। 

UP Election 2022: Just before the Vidhan Sabha election, SP fort collapsed, Chaudhary's family will be seen in saffron color
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रणाम करते हुए सुखराम यादव के पुत्र मोहित - फोटो : अमर उजाला
14 राज्यों से आए यादव प्रतिनिधि
चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जयंती समारोह में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा से जुड़े 14 राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। महासभा से जुड़े रामू कोनार कर्नाटक से, शिवशरण अहीर तेलंगाना से, केसी कपास कोलकाता से, डॉ. कुमार इंद्रदेव यादव बिहार से, आदित्य रंजन यादव बंगलूरू से आए। इसके अलावा यूपी के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण यादव, डॉ. प्रकाश यादव, मनीष यादव, शिव प्रसाद यादव, डॉ. हरेंद्र यादव आदि समारोह में आए। 

संघ की भूमिका भी महत्वपूर्ण
सपा के गढ़ वाले सुखराम यादव परिवार को भाजपा की तरफ मोड़ने में संघ की भूमिका भी प्रमुख रही है। पिछली बार जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सुखराम के बेटे मोहित यादव के निमंत्रण पर यहां आए थे, उससे पहले से ही संघ ने इस परिवार के बीच सेंध लगानी शुरू कर दी थी। यही वजह है कि अब यह परिवार सपा की छत्रछाया से बाहर आ चुका है। बताया जा रहा है कि मोहित यादव लंबे समय से संघ के संपर्क में हैं।

अगला निशाना इटावा
चौधरी हरमोहन सिंह यादव के परिवार को पार्टी से जोड़ने के बाद अब भाजपा का अगला निशाना इटावा है। बड़ी बात यह है कि इस अभियान को मजबूती देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किया जा रहा है। रणनीति बनाई गई है कि सपा के गढ़ वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसका पहला कदम महानगर था। इसमें सांसद सुखराम के बेटे मोहित यादव के रूप में पार्र्टी ने यादव बिरादरी का एक  युवा नेता तैयार किया है। इसी तरह जल्द ही इटावा में बड़ी संख्या में यादवों के बीच सम्मेलन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed