फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, Home Minister Amit Shah visit to Auraiya

औरैया: अमित शाह बोले- अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ, बसपा पर भी साधा निशाना

Tue, 15 Feb 2022 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Feb 2022 02:41 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि देश और प्रदेश का भला जनता चाहती है तो भाजपा को बहुमत दिलाने का काम करें। उन्होंने जनसभा के दौरान सरकार बनने पर 10 मार्च के बाद एक-एक सिलिंडर मुफ्त देने की बात कही।

विज्ञापन
up election 2022, Home Minister Amit Shah visit to Auraiya
औरैया पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा के मेला ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ।
विज्ञापन


अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन का विरोध किया और खुद चुपके से वैक्सीन लगवा ली। इनकी सरकार में गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई थी। गरीबों की जमीन पर कब्जे किए गए। जो लोग गोले दागते थे वह अब भोले बन गए हैं। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और बबुआ ने केवल लोगों को गुमराह किया है।
विज्ञापन


भाजपा ने जो वादे किए उसे पूरा किया। आज हर गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक सरकार चलाई, कुछ नहीं मिला। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो विकास के द्वार खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं, हर गरीब को मकान, रोजगार मिला। हर गरीब को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है। माफियाओं को चुन-चुन कर साफ करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।


ये जो परिवर्तन आया है वो सपा, बसपा नहीं ला सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री सपा बसपा को निशाने पर लेने के साथ ही भाजपा के लिए बीच-बीच में जीत दिलाने की अपील करते रहे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का भला जनता चाहती है तो भाजपा को बहुमत दिलाने का काम करें। यहां वे दिबियापुर से लाखन सिंह राजपूत, बिधूना से रिया शाक्य और औरैया से गुड़िया कठेरिया के लिए जनसभा करने पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा के दौरान सरकार बनने पर 10 मार्च के बाद एक-एक सिलिंडर मुफ्त देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed