{"_id":"6213a0648708b9043715c3c3","slug":"up-election-2022-akhilesh-yadav-visits-hardoi-up-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: अखिलेश बोले- भाजपा से बड़ा कोई झूठा नहीं, उनके छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: अखिलेश बोले- भाजपा से बड़ा कोई झूठा नहीं, उनके छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं
Mon, 21 Feb 2022 07:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:53 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि सपा सत्ता में आई तो संडीला को औद्योगिक क्षेत्र बना देंगे। यहां प्रशिक्षण स्कूल भी खोला जाएगा। जहां से प्रशिक्षण लेकर युवा नौकरियां पाएंगे। सवाल किया कि क्या किसानों की आय दुगनी हुई है।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा में भाजपा पर जमकर तंज कसे। कहा, भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। उनके छोटे नेता छोटा और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। कहा कि संडीला वाले जब इतना अच्छा लड्डू बना सकते हैं, तो सपा की सरकार क्यों नहीं बना सकते।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रत्याशी को जनता के लिए संडीला में विकल्प बताया। गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी के समर्थन में इमलियाबाग की जनसभा में अखिलेश ने कहा कि भाजपा को जनता पसंद नहीं कर रही, जबकि कांग्रेस और बसपा लड़ाई से बाहर है।
कहा कि सपा सत्ता में आई तो संडीला को औद्योगिक क्षेत्र बना देंगे। यहां प्रशिक्षण स्कूल भी खोला जाएगा। जहां से प्रशिक्षण लेकर युवा नौकरियां पाएंगे। सवाल किया कि क्या किसानों की आय दुगनी हुई है। कहा कि डीएपी महंगी हो गई, डीजल-पेट्रोल के दाम दोगुने हुए हैं, जबकि महंगाई आसमान पर है। कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो जल्द ही डीजल-पेट्रोल 200 रुपये लीटर बिकने लगेगा। कहा कि यदि गठबंधन की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को मुफ्त सिंचाई मिलेगी। खाद मुफ्त में दी जाएगी।
विज्ञापन
अखिलेश बोले कि खाली पड़े 11 लाख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। गोशाला में गायें भूखों मर रही हैं। जिन्हें पहले 500 रुपये पेंशन मिलती थी, उन्हें 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। साथ ही प्रदेश में आईटी कालेजों की स्थापना की जाएगी।

अस्पतालों को अच्छा बनाया जाएगा और मरीजों को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। बसपा और कांग्रेस लड़ाई में नहीं है, केवल भाजपा से मुकाबला है। उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर सुनील अर्कवंशी को वोट देने की अपील की।
भाजपा के बूथों में नाचने लगे हैं भूत
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है, वहां के हालात देखकर भाजपा वालों के चेहरे सुन्न पड़ गए हैं। भाजपा के बूथों पर भूत नाचने लगे हैं। जनता के दिलों में 440 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है, जो भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। यह बात बीजेपी वाले नहीं समझ पा रहे हैं। जल्द ही बीजेपी की खटिया खड़ी होने वाली है।