फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022: Akhilesh visit to Fatehpur, statement against Chief Minister Yogi

यूपी: अखिलेश यादव ने किया वादा, राशन के साथ हम घी और सरसों तेल भी देंगे

Tue, 15 Feb 2022 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Feb 2022 03:00 PM IST
सार

अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा सीएम खुद लैपटॉप नहीं चला पाते तो बाटेंगे क्या? किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि मंडियों में धान लुट गया, खाद मिल नहीं पा रही। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया।

विज्ञापन
up election 2022: Akhilesh visit to Fatehpur, statement against Chief Minister Yogi
पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने फतेहपुर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। सीएम योगी के गर्मी निकाल देने के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जबसे दो चरणों का मतदान हुआ है, तब से भाजपाइयों की भाप निकल गई है और भाजपाई ठंडे पड़ गए हैं।

विज्ञापन

 
अखिलेश ने फतेहपुर के एमआईसी मैदान से खागा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, हुसैनगंज प्रत्याशी ऊषा मौर्या, अयाह शाह प्रत्याशी विशम्भर निषाद और फतेहपुर प्रत्याशी सीपी लोधी के समर्थन में मत मांगे। इसके बाद उन्होंने जहानाबाद में दूसरी सभा संबोधित कर प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा और बिंदकी से दावेदार रामेश्वर दयाल दयालू के पक्ष में वोट मांगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ- अखिलेश

अपने संबोधन में उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा सीएम खुद लैपटॉप नहीं चला पाते तो बाटेंगे क्या? किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि मंडियों में धान लुट गया, खाद मिल नहीं पा रही। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया।

रोजगार के विषय पर उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में अपने प्रदेश में 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बाबा अपने पंसदीदा जानवरों को नहीं संभाल पा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो जानवरों से मरने वालों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने वादा करते हुए कहा कि राशन के साथ हम घी और सरसों तेल भी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed