फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Effect of cold wave intensified, decrease in temperature, possibility of fog at night

यूपी: शीतलहर का असर तेज, तापमान में आई कमी, रात में कोहरे की संभावना, नमी बढ़ने से प्रदूषण भी बढ़ा

Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
सार

कानपुर में हवा की नमी में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी से प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ गई। शहर के बीच में नेहरू नगर प्रदूषण मापक मीटर में प्रदूषण की मात्रा एक दिन पहले की अपेक्षा 265 से बढ़कर 320 एक्यूआई हो गई।

विज्ञापन
UP: Effect of cold wave intensified, decrease in temperature, possibility of fog at night
घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से शीतलहर का असर तेज हो गया है। रविवार शाम चार बजे से ही ठंडक में तेजी आने लगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान और नीचे जा सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम पारा 28.4 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच हवा की नमी में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी से प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ गई। शहर के बीच में नेहरू नगर प्रदूषण मापक मीटर में प्रदूषण की मात्रा एक दिन पहले की अपेक्षा 265 से बढ़कर 320 एक्यूआई हो गई।
विज्ञापन


हवा में नमी की मात्रा 98 प्रतिशत मापी गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार हवा में नमी की मात्रा बढ़ने पर वातावरण में तैरने वाले प्रदूषित कण एक जगह जमा हो जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय आसमान साफ रहने से धुंध भी बढ़ सकती है, जो तड़के पांच बजे तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहा प्रदूषण (एक्यूआई में)
ब्रह्मनगर के  नेहरू नगर क्षेत्र में 320
किदवई नगर क्षेत्र में 233
एनएसआई कल्याणपुर क्षेत्र में 255
आईआईटी क्षेत्र के आसपास 333
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed