फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: DFC to complete from Khurja to Dadri in March, will connect Kanpur to Mumbai port

यूपी: मार्च में खुर्जा से दादरी तक पूरा हो जाएगा डीएफसी, मुंबई के पोर्ट से कानपुर को जोड़ेगा

Mon, 04 Jan 2021 10:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
UP: DFC to complete from Khurja to Dadri in March, will connect Kanpur to Mumbai port
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कानपुर को सीधे मुंबई के जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह से जोड़ेगा। मार्च में खुर्जा(बुलंदशहर) से दादरी(नोएडा) तक ईस्टर्न डीएफसी का काम पूरा हो जाएगा। खुर्जा से कानपुर देहात के न्यू भाऊपुर सेक्शन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर चुके हैं। दादरी से मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक वेस्टर्न डीएफसी का भी काम चल रहा है। दादरी दोनों कॉरिडोर का मिलन केंद्र है। 
विज्ञापन


आयात निर्यात में होगी आसानी
भारत के सबसे बड़े कंटेनर बंदरगाह मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से कानपुर के जुड़ने से औद्योगिक इकाइयों को अपने उत्पादों को निर्यात करने और कच्चे माल को आयात करने में काफी सहूलियत हो जाएगी। मार्च 2021 में तो कानपुर दादरी से जुड़ेगा।
विज्ञापन


दिसंबर 2021 में यह प्रयागराज से और जून 2022 में दोनों डीएफसी आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। इससे न सिर्फ कानपुर बल्कि इस रूट पर पड़ने वाले वो सभी जिले, जो किसी उत्पाद को बड़े पैमाने पर बनाने का काम होता है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों को पहुंचाने और पकड़ बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्टर्न डीएफसी मार्च में वेस्टर्न डीएफसी के दादरी से जुड़ जाएगा। जून 2022 तक दोनों डीएफसी के जुड़ने से इस रूट पर पड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों को काफी मदद मिलेगी। 

अंशुमान शर्मा, निदेशक, डीएफसी परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed