फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP defeated MP by 47 runs

Kanpur News: यूपी ने एमपी को 47 रन से हराया

Mon, 27 Oct 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP defeated MP by 47 runs
कानपुर। वुमंस अंडर-19 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी में यूपी ने अपने पहले मैच में मध्य प्रदेश को 47 रन से पराजित कर दिया। इसके साथ ही यूपी ने चार अंक अपने नाम किए।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले यूपी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। यूपी की टीम ने 19 ओवर में छह विकेट पर 128 रन बनाए। इससे शशि बलान ने 26, रिया भाटी ने 22, शान्वी भाटिया व भारती सिंह ने 19-19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मध्यप्रदेश की ओर से धानी, रिया यादव ने दो-दो, जिया और ऋषिका ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की पूरी टीम 19 ओवर में नौ विकेट पर 81 रन ही बना सकी। टीम से आनंदी ने 21, वैष्णवी, धानी और माही ठाकुर ने 11-11 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में यूपी की ओर से जाह्नवी बालियान ने तीन, भारती सिंह व चांदनी शर्मा ने दो-दो और सुप्रिया ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed